ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyhoroscope 17 july numerology

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जुलाई का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जुलाई का दिन

Meenakshi.naiduलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 16 Jul 2017 07:23 PM

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी हो सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में चली आ रहीं समस्याओं का समाधान हो सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। अचल संपत्ति से लाभ मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज दूसरों की बातों में आकर किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय न लें। पुराने समय में बनाई गई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज किसी बात को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य शुरू न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। जोखिमभरे कार्यों से दूर रहें। धन से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जोखिमभरे कार्यों से दूर रहें।