ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyHariyali Amavasya on 23rd July, see what to do on this day and steps of pooja

हरियाली अमावस्या: पूजा में अपनाएं ये उपाए, दूर होगी गरीबी

सावन के पावन महीने में हरियाली अमावस्या का बहुत महत्त्व है। ऐसा कहा जाता है कि हमारे शास्त्रों में भी इसे बड़े पर्व के रूप में देखा जाता है। इस दिन पूजा करने से जीवन की बहुत सी समस्याएं दूर हो सकती...

हरियाली अमावस्या: पूजा में अपनाएं ये उपाए, दूर होगी गरीबी
नई दिल्ली, लाइव हिंदुस्तान Sun, 23 Jul 2017 08:08 AM
ऐप पर पढ़ें

सावन के पावन महीने में हरियाली अमावस्या का बहुत महत्त्व है। ऐसा कहा जाता है कि हमारे शास्त्रों में भी इसे बड़े पर्व के रूप में देखा जाता है। इस दिन पूजा करने से जीवन की बहुत सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही धन की प्राप्ति के लिए भी यह दिन बेहद खास है। इस दिन पूजा करने से धन लाभ होता है। इस बार हरियाली अमावस्या रविवार 23 जुलाई को है। आइए जानते हैं कि कैसे इस दिन पूजा-अर्चना करके अपनी विभिन्न समस्याओं से निजात मिल सकती है।

1. हरियाली अमावस्या के दिन सूरज ढलने के बाद खीर बनाएं और उसे शिव जी को चढ़ाएं।

2. शाम को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल के दीपक जलाएं।

3. इस दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं साथ ही लाल फूल चढ़ाएं, इससे धनलाभ होता है।

4. इस दिन शाम को आखिरी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। इससे शानिदोष दूर होता है और साथ ही आपके घर में हमेशा सुख-शान्ति बनी रहेगी।

5. अमावस्या की रात को तुलसी के सामने सरसों का तेल जलाने से भी धन लाभ होता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें