ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDo you want money

भरपूर पैसा चाहिए तो यहां लगाएं पानी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र और फेंगसुई के अनुसार घर में चीजों के स्थान से घर के लोगों को बिजनेस में फायदा मिलता है और घर की आय कायम रहती है। लेकिन अगर घर में चीजे वास्तु के अनुसार नहीं है तो घर के सभी...

भरपूर पैसा चाहिए तो यहां लगाएं पानी की तस्वीर
हिन्दुस्तान लाइव टीम,मुरादाबादSat, 18 Nov 2017 12:03 PM
ऐप पर पढ़ें

वास्तु शास्त्र और फेंगसुई के अनुसार घर में चीजों के स्थान से घर के लोगों को बिजनेस में फायदा मिलता है और घर की आय कायम रहती है। लेकिन अगर घर में चीजे वास्तु के अनुसार नहीं है तो घर के सभी सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेहनत करने के बावजूद भी पैसे नहीं टिकते हैं।

अगर आपको पैसो की तंगी का सामना करना पड़ रहा है या घर में बरकत नहीं हो रही है तो हम यहां पर बताने जा रहे है फेंगसुई के अनुसार पानी का स्थान क्या है जिससे घर के लोगों को फायदे मिलेंगे और घर में बरकत बनी रहेगी।

0 घर के लोगो की बरकत बनाये रखने के लिए पानी के शो पीस या तस्वीरें बालकनी में रखनी चाहिए। इससे घर में बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। घर के लोगो की बरकत बनी रहती है।

0 पानी से भरे बर्तन को घर के पूर्व और उत्तर में रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगो का बुरा समय खत्म हो जाता है और हर काम में उनको सफलता प्राप्त होती है।

0 किचन में पानी से संबंधित चीजे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। घर के लोगो की आय प्रभावित होती है।

0 किचन में पानी के शो पीस रखने से घर में कलह, लड़ाई, झगड़े बढ़ते है।

0 अगर आपके घर में गार्डन है और वाटरफाल लगा हुआ है, या लगवाना चाहते है तो ध्यान रहे वाटरफाल घर की दिशा में होना चाहिए। जिससे घर में सुख समृद्धि और बरकत बढ़ेगी। वाटरफाल का कभी भी घर के बाहर की तरफ नहीं होना चाहिए।

0 अगर आपके घर में फाउंटेन लगवा रहे है तो इसे घर के उत्तर, दक्षिण- पूर्व दिशा में लगवाए जिससे घर में गुडलक बना रहेगा और घर के लोगो की तरक्की होगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें