शनिश्चरी अमावस्या पर ये उपाय करने से मिलेगी सभी कार्यों में सफलता
शनिवार 24 जून को अमावस्या है। शनिवार को पड़ने से इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जा रहा है। शास्त्रों में शनिवार की अमावस्या का काफी अधिक महत्व बताया गया है।
शनिश्चरी अमावस्या पर ये उपाय करने से मिलेगी कार्यों में सफलता
शनिवार 24 जून को अमावस्या है। शनिवार को पड़ने से इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जा रहा है। शास्त्रों में शनिवार की अमावस्या का काफी अधिक महत्व बताया गया है। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र, वृद्घि योग और नाग करण के कारण इस दिन की अहमियत बढ़ गई है। इस दिन कुछ उपाय करने से आप इसका पूरा लाभ पा सकते है। वहीं आपको कार्यों में सफलता भी मिलेगी।
ये उपाय करने से मिलेगी कार्यों में सफलता
जिन लोगों को शनि की साढ़े साती चल रही हो उन्हें इस दिन शनि देव की साधना करनी चाहिए। आप शनि स्तवराज, शनि स्तोत्र और शनि अष्टक का पाठ कर सकते है। इससे आपको शांति मिलेगी।
इस दिन आप शनि के बीज मंत्र का जप करके उड़द दाल की खिचड़ी या तिल से बने पकवान गरीबों को दान करें। अमावस्या की रात्रि में 8 बादाम और 8 काजल की डिब्बी काले वस्त्र में बांधकर संदूक में रखें। इससे शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी।
शनिश्चरी अमावस्या के दिन आप पीपल के पेड़ पर सात प्रकार का अनाज चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।