ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologycorrect way to keep money plant

ये है घर में मनी प्लांट रखने का सही तरीका 

वास्तुशास्त्र में हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। अगर सही दिशा में पौधा लगाया जाए तो उससे घर में सुख-शांति आदि आती है। वहीं गलत दिशा में लगाए पौधे फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Meenakshi.naiduलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीTue, 16 May 2017 07:26 PM

मनी प्लांट रखने का सही तरीका

मनी प्लांट रखने का सही तरीका1 / 2

वास्तुशास्त्र में हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। अगर सही दिशा में पौधा लगाया जाए तो उससे घर में सुख-शांति आदि आती है। वहीं गलत दिशा में लगाए पौधे फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से धन और सुख-समृद्धि आती है। लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
आइए जानते है इससे जुड़ी कुछ बातें:

जानें क्या हैं वे टिप्स

जानें क्या हैं वे टिप्स 2 / 2

1. मनी प्लांट को कभी भी पूर्व-दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। पूर्व-दक्षिण दिशा अग्नि की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखना अच्छा नहीं माना जाता।

2. पूर्व-उत्तर दिशा तत्व जल और दक्षिण-पश्चिम दिशा तत्व पृथ्वी का माना जाता है। मनी प्लांट का संबंध दोनों तत्व है इसलिए इन दिशाओं में मनी प्लांट रखना शुभ होता है।

3. वहीं कहा जाता है कि अगर मनी प्लांट की बेले जमीन पर फैली हो तो वह पनपता नहीं है। ध्यान रखें कि इसकी बेले जमीन पर फैले नहीं इन्हें उपर बांध के रखें।

पढ़े वास्तु से जुड़ी खबरें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।