ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyChhath Puja is not complete without these things

छठ 2017: इन चीजों के बिना पूरी नहीं होती है छठ पूजा

लोकमहापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ 24 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है।

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीTue, 24 Oct 2017 10:00 AM

पूजा में इन चीजों का होना है जरूरी

पूजा में इन चीजों का होना है जरूरी1 / 2

लोकमहापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ 24 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। सूर्य भगवान को सायंकालीन अर्घ्य 26 अक्तूबर की शाम जबकि 27 अक्तूबर की सुबह सूर्य देवता को प्रात:कालीन अर्घ्य प्रदान करने के साथ इस महाअनुष्ठान का समापन होगा। इस बार रवि योग बनने के वजह से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होगी। 

षष्ठी तिथि 25 अक्टूबर की सुबह 9.37 बजे से गुरुवार 26 अक्टूबर की दोपहर 12.15 बजे तक है। वहीं शुक्रवार 27 अक्टूबर की सुबह उगते सूरज को प्रात:कालीन अघ्र्य दिया जाएगा। 

पूजा में इन चीजों का होना है जरूरी

पूजा में इन चीजों का होना है जरूरी

पूजा में इन चीजों का होना है जरूरी2 / 2

पूजा में इन चीजों का होना है जरूरी

छठ पूजा में बांस की टोकरी का बहुत महत्व  है। इसमें अर्घ्य का सामान पूजा स्‍थल तक लेकर जाते हैं और भेंट करते हैं। 

गुड़ और गेहूं के आटे से बना ठेकुआ, चावल के लड्डू होती है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। 

गन्ना पूजा में प्रयोग किया जाना वाला प्रमुख सामग्री होता है। गन्ना से अर्घ्य द‌िया जाता है और घाट पर घर भी बनाया जाता है। 

छठ पूजा में केला का प्रसाद के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा नारियल भी चढ़ाया जाता है।

छठ पूजा: अर्घ्य देते समय इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान