ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologychant this tulsi mantra to rid of diseases

हर बीमारी को दूर करेगा तुलसी का है सरल मंत्र

धार्मिक पौराणिक ग्रंथों में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। तुलसी का पौधा जिसे शास्त्रों में पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है। प्राचीन काल से ही माना जाता रहा है कि प्रत्येक घर में...

हर बीमारी को दूर करेगा तुलसी का है सरल मंत्र
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSat, 03 Jun 2017 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

धार्मिक पौराणिक ग्रंथों में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। तुलसी का पौधा जिसे शास्त्रों में पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है। प्राचीन काल से ही माना जाता रहा है कि प्रत्येक घर में तुलसी का एक पौधा जरूर होना चाहिए क्योंकि तुलसी की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। 

तुलसी पत्र से पूजा करने से व्रत, यज्ञ, जप, होम, हवन करने का पुण्य प्राप्त होता है। घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार की पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। तुलसी पौधे को जल चढ़ाते हुए यह विशेष मंत्र बोला जाए तो समृद्धि का वरदान 100 गुना बढ़ जाता है। रोग, शोक, बीमारी-व्याधि आदि से छुटकारा मिलता है। 

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी

आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें