ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBuying broom on diwali is auspicious but please keep these things in mind

शुभ दिवाली: अगर घर में लाएं हैं नई झाड़ू तो इन बातों जरूर रखें ख्याल

अगर आप अपनी दिवाली शुभ बनाने के लिए तमाम तरह की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन एक चीज खरीदना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। आपने ये तो सुना होगा कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। लेकिन...

शुभ दिवाली: अगर घर में लाएं हैं नई झाड़ू तो इन बातों जरूर रखें ख्याल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 19 Oct 2017 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

अगर आप अपनी दिवाली शुभ बनाने के लिए तमाम तरह की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन एक चीज खरीदना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। आपने ये तो सुना होगा कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। लेकिन आपको बता दें कि दिवाली के दिन भी अगर आप झाड़ू खरीदते हैं तो ये शुभ माना जाता है। 

कहा जाता है कि दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर इसे पूजा के बाद अगले दिन से इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि झाड़ू जितनी शुभ है उसका सही ढंग से इस्तेमाल न करना उतना ही अशुभ होता है। 

ये हैं दिवाली पर झाड़ू खरीदने के फायदे:

  • झाड़ू के सही इस्तेमाल से घर के कई वास्तु दोष दूर होते हैं। 
  • दिवाली के दिन अगर स्थाई लक्ष्मी का वास चाहिए तो मंदिर में शुभ मुहूर्त में झाड़ू दान करनी चाहिए।
  • अगर दिवाली के दिन नए घर में ग्रहप्रवेश करना हो तो घर में झाड़ू लेकर ही प्रवेश करना चाहिए।

झाड़ू खरीदने के बाद इन बातों का जरूर रखें ख्याल:

  • धार्मिक मान्यताओं की मानें तो झाड़ू का अपमान करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। 
  • कहा जाता है कि झाडू को खुला रखना अपशकुन माना जाता है। 
  • मुख्य द्वार से झाड़ू कभी दिखनी नहीं चाहिए। 
  • जब घर में झाड़ू का इस्तेमाल न हो तो उसे नजर के सामने न रखें। 
  • उत्तर दिशा की तरफ झाड़ू को छिपा कर रखें। 
  • झाड़ू को कभी पूजा घर, भंडार ग्रह और बेडरुम में नहीं रखना चाहिए।  बेडरुम में झाड़ू को रखने से वैवाहिक जीवन में अनबन शुरू हो जाती हैं।
  • झाड़ू को कभी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। 
  • बहुत समय से इस्तेमाल हो रही झाड़ू को घर में नहीं रखना चाहिए। इसके स्थान पर आपको नई झाड़ू लानी चाहिए।

दिवाली 2017 : आज के दिन लक्ष्मी पूजा करने से पूरी होगी हर मनोकामना

HAPPY DIWALI: इस समय घर में करें मां लक्ष्मी का पूजन, पढ़ें शुभ समय

Latest Rangoli Design: दिवाली पर बनाएं लेटेस्ट और बेस्ट रंगोली डिजाइन
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें