ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyBirthday, July 28, Tamil actor Dhanush Birthday

28 जुलाई बर्थ डे: आज आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं एक्टर धनुष के साथ

आज आप अपना जन्मदिन अभिनेता धनुष के साथ मना रहे है। धनुष भारतीय फिल्म अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार और निर्माता हैं। जो मुख्यतौर पर तमिल फ़िल्मों में काम करते है। आज जन्में व्यक्ति का मूलांक 1 होता है।...

28 जुलाई बर्थ डे: आज आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं एक्टर धनुष के साथ
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीFri, 28 Jul 2017 07:18 AM
ऐप पर पढ़ें

आज आप अपना जन्मदिन अभिनेता धनुष के साथ मना रहे है। धनुष भारतीय फिल्म अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार और निर्माता हैं। जो मुख्यतौर पर तमिल फ़िल्मों में काम करते है। आज जन्में व्यक्ति का मूलांक 1 होता है। किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 1 होगा।

जानें एक्टर धनुष के बारे में खास बातें

ऐसा व्यक्ति आकर्षक, महत्वाकांक्षी, अपने काम में कुशल व बात का पहले से आइडिया लगाने वाले होते है। ये लोग जल्द निर्णय लेने में समर्थ होते हैं। ऐसे लोग अपने आदर्शों का निर्वाह करने वाले, बात के धनी व अपने फैसले पर टिके रहने वाले होते है। जिनका मूलांक 1 है उनका स्वामी ग्रह सूर्य है।

सूर्य को ज्योतिष में आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य जीवन शक्ति है। इनके अंदर भी सूर्य में होने वाले गुण का संचार होगा। इस मूलांक वाला जातक ईमानदार और दॄढ़ निश्चयी होता है। मूलांक वाले जातक की आर्थिक स्थिति सामान्यतः अच्छी ही होती हैं। इ नके लिए शुभ‍ दिन रविवार, सोमवार होता है। कोई भी शुभ काम करने के लिए आप 1, 10, 19, 28 तारीख चुन सकते है।

इनके लिए शुभ रंग पीला और सुनहरा है। मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति है छत्रपति शिवाजी, इंदिरा गांधी, जैकी श्राफ, वीर सावरकर, मिर्जा गालिब, सिकंदर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें