ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology7 inspirational quotes of jawaharlal nehru

सक्सेस मंत्र: सफलता की राह दिखाती हैं नेहरू जी की ये 7 बातें

हमारे देश में कई ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी लोग हुए हैं जिन्होंने न सिर्फ आने वाली पीढ़ियों बल्कि दुनिया को राह दिखाई है। अपने व्यक्तित्व और आभा से दुनिया को प्रभावित करने वाले लोगों में से एक भारत...

सक्सेस मंत्र: सफलता की राह दिखाती हैं नेहरू जी की ये 7 बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 12 Nov 2017 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

हमारे देश में कई ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी लोग हुए हैं जिन्होंने न सिर्फ आने वाली पीढ़ियों बल्कि दुनिया को राह दिखाई है। अपने व्यक्तित्व और आभा से दुनिया को प्रभावित करने वाले लोगों में से एक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी हैं। इनका जन्म दिन 14 नंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी मौके पर हम आपको नेहरू जी की वे 7 बातें बताने जा रहे हैं जो जीवन में सफलता की राह दिखाती हैं। व्यक्ति में अगर इन विचारों को अपने जीवन मे आत्मसात कर लेता है तो सफलता की राह मिलना नामुमकिन नहीं है।

नेहरू जी के 7 विचार-

1- विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।

2- संकट में हर छोटी सी बात का महत्व होता है।

3- एक महान कार्य में लगन और कुशलता पूर्वक काम करने पर भी, भले ही किसी को तुरंत पहचान न मिले, लेकिन अंततः वह सफल जरूर होता है।

4- लोगों की कला उनके मन का सही दर्पण है।

5- लोकतंत्र अच्छा है। मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे बदतर हैं।

6- तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं।

7- शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें