ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology SpiritualIf 32 Teeth in your mouth than you will be like

सत्य बोलने वाले होते हैं ऐसे लोग, पढ़े और भी बातें

मजबूत दांत और स्वस्थ मसूढ़े अच्छे स्वास्थ्य की भविष्यवाणी करते हैं। इसी के साथ-साथ यदि मसूढ़े गुलाबी रंग के, ठोस तथा दांत कुंद पुष्प की कली के समान हों तो व्यक्ति धनवान तथा भाग्यवान होता है। यदि दांत...

सत्य बोलने वाले होते हैं ऐसे लोग, पढ़े और भी बातें
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठThu, 08 Jun 2017 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

मजबूत दांत और स्वस्थ मसूढ़े अच्छे स्वास्थ्य की भविष्यवाणी करते हैं। इसी के साथ-साथ यदि मसूढ़े गुलाबी रंग के, ठोस तथा दांत कुंद पुष्प की कली के समान हों तो व्यक्ति धनवान तथा भाग्यवान होता है। यदि दांत पुष्प के समान बारीक सिरे वाले हों तो व्यक्ति सभी सुख भोगने वाला, विलासी, शासक तथा भाग्यवान होता है। अनार के दानों के समान दांत वाले भाग्यशाली होते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि यदि मुंह में 32 दांत हैं तो यह व्यक्ति भाग्यशाली, सत्य बोलने वाले एवं जो भी कह देते हैं वह सत्य होता है।

31 दांत वाला भोग विलास में चतुर और 30 दांत वाले लोग आर्थिक रूप से मध्यम श्रेणी के होते हैं। 29 दांत वाले सदैव दुखी रहते हैं। 28 दांत वाले भाग्यहीन होते हैं। यदि दांत गधे, भालू, बंदर या चूहों के समान हों तो ऐसे व्यक्ति धनवान तो होते हैं, लेकिन अपने बुरे आचरण के कारण निर्धन की भांति जीवन व्यतीत करते हैं। बडे़ दांत, बाहर निकले हुए दांत भाग्यहीनता के सूचक होते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें