ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology PalmistrySuch people are successful traders

हस्तेरखा: सफल व्‍यापारी होते हैं ऐसे लोग

हस्तरेखा के जरिए व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है।  हस्तरेखा में मस्तिष्क रेखा का बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि जिसकी मस्तिष्क रेखा सीधी होती है वो....  दि...

 हस्तेरखा: सफल व्‍यापारी होते हैं ऐसे लोग
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,मेरठFri, 16 Jun 2017 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

हस्तरेखा के जरिए व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है।  हस्तरेखा में मस्तिष्क रेखा का बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि जिसकी मस्तिष्क रेखा सीधी होती है वो....

 दि व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा झुकी हुई हो तो उस व्यक्ति का मस्तिष्क कलात्मक, रचनात्मक एवं शोधपूर्ण गुणों से युक्त होता है। ऐसा व्यक्ति साहसिक कार्यों को बेहतर ढंग से करने में सक्षम होता है।

किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा का अन्त यदि शाखाओं के बिना हो तो यह ध्यान लगा सकने की शक्ति की ओर संकेत करता है।

जिस व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा सीधी होती है वह व्यक्ति व्यवहारिक एवं नियमबद्ध होता है। ऐसा व्यक्ति एक सफल व्यापारी होता है।

यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा एवं मस्तिष्क रेखा आपस में जुड़ी हो तो ऐसा व्यक्ति जरुरत से ज्यादा चिन्तन करने वाला होता है। उसमें आत्मविश्वास की कमी होती है। वह भावुक किस्म का होता है। ऐसा व्यक्ति सभी के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करता है।

यदि किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से अलग हटकर प्रारम्भ हो तो यह आत्मविश्वास एवंचिंतन की अपेक्षा कर्म में विश्वास, शक्तिशाली गुण, अधीरता का का संकेत करती है।

यदि किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा के अन्त में बड़े आकार का शूल हो तो ऐसा व्यक्ति अस्थिर स्वभाव एवं मनःस्थिति की प्रवृत्ति वाला होता है।

 

(इस आलेख में प्रदत्‍त जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें