हाथ में हो यह रेखा तो बदल जाती है जिंदगी
हाथ में भाग्य रेखा के साथ सूर्य रेखा भी अच्छी समझी जाती है। यदि सूर्य रेखा भी हो तो व्यक्ति तरक्की करता है। अच्छी सूर्यरेखा होने से व्यक्ति का जीवन...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 09 Nov 2017 12:07 PM
ऐप पर पढ़ें
हाथ में भाग्य रेखा के साथ सूर्य रेखा भी अच्छी समझी जाती है। यदि सूर्य रेखा भी हो तो व्यक्ति तरक्की करता है। अच्छी सूर्यरेखा होने से व्यक्ति का जीवन समृद्धिपूर्ण होता है। साथ ही वह हर क्षेत्र में सफलता पाता है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि सूर्य रेखा का उदगम कहां से है और कैसा है।
- यदि सूर्य-रेखा मणिबन्ध या उसके समीप से आरम्भ होकर भाग्य-रेखा के निकट समानान्तर अपने स्थान को जा रही हो तो यह सबसे अच्छी मानी जाती है। ऐसी रेखा वाला व्यक्ति जिस काम में भी हाथ डालता है उसमें पूरी तर हसे सफल होता है।
- यदि सूर्य-रेखा चन्द्रक्षेत्र से आरम्भ हो तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य तो चमकेगा, लेकिन दूसरों की मदद से। मित्र या संबंधियों की सहायता से ऐसे व्यक्ति का भाग्य उदय होता है।
- चन्द्रक्षेत्र से आरम्भ होकर अनामिका तक जानी वाली गहरी सूर्यरेखा वाले व्यक्ति का जीवन अनेक घटनाओं से भरा और संदेहपूर्ण होता है। जीवन में बहुत से परिवर्तन होते हें, लेकिन यही रेखा यदि चन्द्रस्थान से निकलकर भाग्य-रेखा के समानान्तर जाए तो भविष्य सुखमय होता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)