ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Palmistrythese people become big officers in life

जिंदगी में बड़े अधिकारी बनते हैं ये लोग

हस्तरेखा में हाथों की लकीरों का बड़ा महत्व है। इन रेखाओं से आपकी हथेली देखकर कई बातों का पता लगाया जा सकता है। हाथ की रेखाएं स्वास्थ्य से लेकर कर्म के प्रति भी इशारा करती हैं। जानिए, कर्म और...

जिंदगी में बड़े अधिकारी बनते हैं ये लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 03 May 2017 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

हस्तरेखा में हाथों की लकीरों का बड़ा महत्व है। इन रेखाओं से आपकी हथेली देखकर कई बातों का पता लगाया जा सकता है। हाथ की रेखाएं स्वास्थ्य से लेकर कर्म के प्रति भी इशारा करती हैं। जानिए, कर्म और स्वास्थ्य के बारे में क्या कहती हैं हस्त रेखा।

-यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा से निकलकर कोई शाखा गुरू पर्वत तक जाए तो व्यक्ति शासकीय अधिकारी बनता है।

-यदि हथेली में शुक्र पर्वत शुभ हो, विस्तृत हो और इस पर कोई अशुभ लक्षण ना हो तो व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

-यदि बुध पर्वत पर एक छोटा सा त्रिभुज हो तो व्यक्ति प्रशासनिक विभाग में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।

-यदि नाखून एकदम साफ और साफ दिखाई देते हैं तो यह शुभ लक्षण है। नाखूनों पर कोई दाग-धब्बा, कालापन न हो तो शुभ रहता है। शुभ नाखून अच्छे स्वास्थ्य का इशारा करते हैं।

-अंगूठा मजबूत, लंबा, सुंदर हो तथा मस्तिष्क रेखा भी शुभ हो तो व्यक्ति नौकरी से लाभ प्राप्त करता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें