ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Palmistrysuch person know what to be happen in future

ऐसे आदमी पहले ही जान लेते हैं क्या होगा आगे

जिन लोगों के हाथों में ऐसे निशान होते हैं उन लोगों के पास विशेष शक्ति होती है। इस शक्ति से उन्हें पूर्वाभास होने लगता है। कई बार ग्रहों की स्थिति बदलने के बाद ये निशान मिट भी जाते है। इसके बाद ये...

ऐसे आदमी पहले ही जान लेते हैं क्या होगा आगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 21 Nov 2016 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

जिन लोगों के हाथों में ऐसे निशान होते हैं उन लोगों के पास विशेष शक्ति होती है। इस शक्ति से उन्हें पूर्वाभास होने लगता है। कई बार ग्रहों की स्थिति बदलने के बाद ये निशान मिट भी जाते है। इसके बाद ये शक्तियां भी असर दिखाना बंद कर देती हैं।

- यदि किसी व्यक्ति की हथेली के गुरू पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे वाले भाग पर त्रिभुज या चतुर्भुज बना हुआ दिखाई देता है तो ऐसे इंसान को भी भविष्य होने वाली घटनाओं के संकेत दिखाई देते हैं।

- जिन लोगों की हथेली का शनि पर्वत पुष्ट हो एवं इसके साथ ही सूर्य रेखा (अनामिका उंगली के नीचे वाले भाग वाली रेखा) अर्थात रिंग फिंगर के नीचे वाले क्षेत्र से निकलने वाली रेखा मस्तिष्क रेखा से जुड़ जाए तो ऐसे लोगों को भी आने वाले समय का आभास हो जाता है।

-हथेली के शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के नीचे वाले भाग पर त्रिभुज या चतुर्भुज का चिन्ह बना हो तो व्यक्ति को पूर्वाभास होता है। 


-यदि हथेली के चन्द्र पर्वत यानी अंगूठे के दूसरी ओर हथेली के अंतिम भाग पर त्रिभुज या चतुर्भुज का निशान हो तो व्यक्ति को पूर्वाभास होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें