ऐसा माथा हो तो आप होंगे राजा और धनवान
जिस तरह हाथ की रेखाओं से व्‍यक्‍ति के भविष्‍य के बारे में बताया जा सकता है उसी तरह मस्‍तक रेखाएं भी जीवन के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। सभी लोगों के माथे की बनावट और उसकी रेखाओं
जिस तरह हाथ की रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जा सकता है उसी तरह मस्तक रेखाएं भी जीवन के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। सभी लोगों के माथे की बनावट और उसकी रेखाओं की स्थिति अलग-अलग होती है। बनावट और रेखाओं के अनुसार व्यक्ति का भाग्य भी अलग होता है। जानिए माथे की बनावट और रेखाएं क्या कहती हैं आपके बारे में-:
ऐसा माथा हो तो आप होंगे राजा और धनवान
-यदि व्यक्ति के माथे पर भंवर हो तो उसे सुख तो मिलता है पर बहुत कम समय के लिये।
-माथे पर चंद्रमा जैसा चिह्न व्यक्ति को भाग्यशाली, बुद्धिमान विद्यायुक्त बनाता है।
-छत्र समान मस्तक होने से व्यक्ति राजा, राष्ट्रपति, मंत्री, उच्च अधिकारी एवं धनवान होता है।
-अंदर की ओर धंसा हुआ माथा अभागा एवं बुरी प्रवृत्ति का प्रतीक है।
-मस्तक पर यदि शून्य का चिह्न हो तो ऐसा व्यक्ति धनवान और भाग्ययान होता है।
-यदि मस्तक उभरा हुआ और पीछे की ओर पलटा हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति कला क्षेत्र में नाम कमाता है।
-मस्तक पर पांच रेखाएं शतायु का प्रतीक है। मस्तिष्क पर टूटी रेखाएं व्यक्ति को दुश्चरित्र, कामुक तथा भाग्यहीन बनाती हैं।
-यदि माथे पर चक्राकार रेखाएं हों तो वह लोगों को ठगने वाला, कुकर्मी और अपने भाग्य का नाश करने वाला होता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
ऐसा माथा हो तो आप होंगे राजा और धनवान