ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Palmistrypeople who are such wide palm

ऐसे होते हैं चौड़ी हथेली वाले लोग

जिस व्यक्ति की हथेली चौड़ी होती हैं वह सहानुभूतिपूर्ण, प्रिय एवं उदार प्रवृति के व्यक्तित्व का धनी होता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन के प्रति दृष्टिकोण व्‍यापक होता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की भावनाओं...

ऐसे होते हैं चौड़ी हथेली वाले लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Feb 2017 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

जिस व्यक्ति की हथेली चौड़ी होती हैं वह सहानुभूतिपूर्ण, प्रिय एवं उदार प्रवृति के व्यक्तित्व का धनी होता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन के प्रति दृष्टिकोण व्‍यापक होता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की भावनाओं की उपेक्षा नहीं करता। ऐसे व्यक्ति बाहर के कार्यों को करने में ज्‍यादा रुचि लेते हैं। अपने साथियों का सहयोग करते हैं। संकुचित हथेली संकुचित मस्तिष्क को दर्शाती है। ऐसे व्यक्ति स्वार्थी होते हैं। ये आत्मकेन्द्रित और स्वार्थ चिन्तन के शिकार होते हैं। इनमें एकाग्रता की क्षमता होती है, लेकिन यदि वे इसे सही ढंग से प्रयुक्‍त करें तो। ऐसा वह व्यक्ति एकान्त प्रिय होता है और वह सामाजिक नहीं होता। ऐसे लोग परिस्‍थितियों के अनुकूल नहीं ढल पाते।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें