ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Palmistry if the line couples keep fighting

ऐसी रेखा है तो लड़ते रहते हैं पति-पत्नी

घर में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद आम बात है। कभी किसी बात पर तो कभी किस बात पर। लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो वैचारिक मतभेद को हस्तरेखा से समझा जा सकता है। विवाह रेखा की प्रकृति...

ऐसी रेखा है तो लड़ते रहते हैं पति-पत्नी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 Aug 2016 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद आम बात है। कभी किसी बात पर तो कभी किस बात पर। लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो वैचारिक मतभेद को हस्तरेखा से समझा जा सकता है। विवाह रेखा की प्रकृति से जीवनसाथी की स्थिति और उसके व्यवहार के बारे में जाना जा सकता है। जानिए आखिर वह कौन सी रेखा है जो पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद बनाए रखती है।

1-यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा लम्बी और सूर्य पर्वत तक जाने वाली है तो यह संपन्न और समृद्ध जीवनसाथी का प्रतीक है।

2-यदि बुध पर्वत से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों भरा होता है।

3-यदि विवाह रेखा के अंत में किसी सांप की जीभ के समान दो शाखाएं हों तो यह पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद पैदा करती है। पति-पत्नी के बीच किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहता है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें