ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News धर्मजानिए 12 राशियों पर सावन का असर

जानिए 12 राशियों पर सावन का असर

आज से श्रावण मास आरंभ हो रहा है, जो कि 20 जुलाई से 18 अगस्त पूर्णिमा तक रहेगा। श्रावण यानी सावन भोलेनाथ का महीना है। शिवभक्त कांवड़ के रूप में गंगाजल लाते हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं।...

जानिए 12 राशियों पर सावन का असर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 20 Jul 2016 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

आज से श्रावण मास आरंभ हो रहा है, जो कि 20 जुलाई से 18 अगस्त पूर्णिमा तक रहेगा। श्रावण यानी सावन भोलेनाथ का महीना है। शिवभक्त कांवड़ के रूप में गंगाजल लाते हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं। ज्योतिषीय आधार पर सावन का महीना हर राशि के लिए फलदायी है। ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसुत बता रहे हैं राशिफल और उपाय।

श्रावण मास की ग्रहस्थिति को देखें तो श्रावण मास के आरम्भ में शनि मंगल वृश्चिक राशि में गुरु राहु सिंह में केतु कुम्भ में और सूर्य, शुक्र, बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। इस ग्रह स्थिति के अनुसार श्रावण मास में बारह राशियों के हाल देखें तो मुख्य रूप से वृष, कन्या, तुला, और कुम्भ राशि के लिए श्रावण का महीना शुभ फलकारी है मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन के लिए मध्यम है तथा मेष सिंह और धनु राशि के लिए यह माह संघर्षकारी रहेगा -

राशिफल और प्रभाव
मेष राशि - मेष राशि के जातकों के लिए पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुडी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। यह सारे कार्य ठीक हो जाएंगे, बस, आप अपने व्यवहार को सौम्य रखें। प्रिय बोलें और प्रिय सोचें।

उपाय
ऊं नम: शिवाय की तीन माला करें।

वृष राशि - वृष राशि के लिए माह अच्छा रहेगा पराक्रम में वृद्धि होगी, भाग्य में उन्नति मिलेगी। पूरे महीने भगवान शंकर की कृपा होगी।

उपाय-
ऊं नम:शिवाय की पांच माला करें।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए सावन सामान्य रहेगा। आर्थिक प्राप्ति के लिए इस माह अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

उपाय-
सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करें। पंचमुखी दीपक जलाकर ऊं नम: शिवाय की 11 माला करें।

कर्क राशि - कर्क राशि के व्यक्तियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा,  प्रतिष्ठा मिलेगी। आपका क्रोध हानि पहुंचा सकता है। इसलिए वाणी पर संयम रखें।

उपाय
रुद्राष्टक का तीन बार पाठ करें। शिव गायत्री के पाठ से आपका क्रोध भी शांत होगा और उन्नति भी मिलेगी।

सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों का संघर्ष बढ़ेगा अनचाहे खर्चों की स्थिति बनेगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें।

उपाय
रुद्राक्ष की माला से शिव गायत्री करें।

कन्या राशि - कन्या राशि के लिए माह बहुत उत्तम है  धन-लाभ बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय
ऊं नम: शिवाय की एक माला करें। शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करें।

तुला राशि - तुला राशि के व्यक्तियों के करियर में उन्नति होगी। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय
रुद्राष्टक का तीन काल पाठ करें।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों के लिए माह अच्छा है धर्म में रुचि बढ़ेगी ,पराक्रम बढ़ेगा प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय
महामृत्युजंय मंत्र की एक माला पूरे महीने करें

धनु राशि - धनु राशि वाले व्यक्तियों का संघर्ष बढ़ेगा।  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।

उपाय
महामृत्युंजय मंत्र की तीन माला करें। इसी महामंत्र से रुद्राभिषेक कराएं। प्रयास करें कि सावन के हर सोमवार को यह हो जाए।

मकर राशि - मकर राशि वाले जातकों के लिए माह मध्यम है। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं।

उपाय
शिव गायत्री का पांच बार पाठ करें। भगवान शंकर के साथ पार्वती जी का भी स्तवन करें। इससे वैवाहिक परेशानियों का अंत होगा।

कुम्भ राशि - कुम्भ राशि के व्यक्तियों को विरोधियों पर विजय मिलेगी, प्रतस्पिर्द्धा में आगे रहेंगे , कार्य पूरे होंगे।

उपाय
भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने के लिए रुद्राष्टक और शिव गायत्री का नियमित पाठ करें।

मीन राशि - मीन राशि के लिए माह मध्यम है। संतान पक्ष से जुडी कुछ समस्याएं रहेंगी। लेकिन समाधान हो जाएगा। वाणी नियंत्रण रखें।

शिव परिवार का पूजन करें।

भोले शंकर करेंगे बेड़ा पार, यह तो करिए

श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना में शिवलिंग का अभिषेक सर्वाधिक कल्याणकारी और फलदायी है। दूध से किया गया अभिषेक तो श्रेष्ठ है ही परन्तु यहाँ हम  किस राशि के व्यक्ति को किस पदार्थ से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए...यह बता रहे हैं....

मेष राशि - जल में लाल चन्दन मिलाकर अभिषेक करें।

वृषभ राशि - दही से अभिषेक करें।

मिथुन राशि - जल और बेलपत्र से अभिषेक करें।

कर्क राशि - दूध से अभिषेक करें।

सिंह राशि - जल और लाल चन्दन से अभिषेक करें।

कन्या राशि - बेलपत्र के साथ जलाभिषेक करें।

तुला राशि - दही से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि - सरसों के तेल से अभिषेक करें।

धनु राशि - जल में हल्दी व लाल चन्दन मिलाकर अभिषेक करें।

मकर राशि - जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।

कुम्भ राशि - जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।

मीन राशि - जल में गैंदे के फूल मिलाकर या सरसों के तेल से अभिषेक करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें