ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News धर्मसक्सेस मंत्र: खुद पर यकीन रखें हर मुश्किल लगने लगेगी आसान

सक्सेस मंत्र: खुद पर यकीन रखें हर मुश्किल लगने लगेगी आसान

एक युवक को बिजनेस में बहुत नुकसान हो गया। नुकसान की वजह से उसे कर्ज लेना पड़ गया। यही नहीं सबी सगे संबंधियों ने उसकी मदद से मना कर दिया। नुकसान से उबरने के लिए उसे अपना घर और दफ्तर सभी गिरवी रखना...

सक्सेस मंत्र: खुद पर यकीन रखें हर मुश्किल लगने लगेगी आसान
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Apr 2017 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

एक युवक को बिजनेस में बहुत नुकसान हो गया। नुकसान की वजह से उसे कर्ज लेना पड़ गया। यही नहीं सबी सगे संबंधियों ने उसकी मदद से मना कर दिया। नुकसान से उबरने के लिए उसे अपना घर और दफ्तर सभी गिरवी रखना पड़ा।

परेशान युवक चिंता में एक पार्क में बैठा हुआ था कि अचानक एक शख्स उसके पास आए। उस युवक ने उन्हें अपनी सारी कहानी बताई जिसके बाद उस शक्स ने युवक की हिम्मत बढ़ाई और कहा कि मैं तुम्हें जानता हूं और तुम्हारी मदद के लिए मैं तुम्हें 10 लाख रुपए देता हूं। एक साल बाद तुम मुझे इसी जगह यहीं पैसे वापस कर देना। यह कहकर उन्होंने युवक को 10 लाख का चेक दे दिया। 

युवक यह सब सुनकर बहुत खुश हो गया और उसे लगा कि अब उसकी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। यह सोचकर उसने कहा कि अब मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं अब मैं मेहनत करूंगा और इन पैसों के अलावा कोशिश कर खोया हुआ वापस पाऊंगा। अगर इन सब से कुछ न हुआ तभी इस चेक का इस्तेमाल करूंगा। ऐसा सोचकर उसने मेहनत करनी शुरू कर दी। धीरे-धीरे उसकी मेहनत रंग लाई और और उसने अपनी सभी गिरवी रखी चीजें छुड़वा लीं और सारा कर्ज चुका वापस अपना बिजनेस खड़ा कर लिया। 

धीरे-धीरे एक साल बीत गया और युवक उसी दिन उसी पार्क में उस शख्स के पैसे वापस देने गया। जैसे ही वह वहां पहुंचा वह शख्स भागते हुए वहां आए। उनके पीछे-पीछे एक नर्स दौड़ती हुई आई। नर्स ने उस शख्स को पकड़ते हुए बोला, यह पागल है और अमीर बनने का नाटक कर लोगों को फर्जी चेक बांटता हुआ फिरता है। 

अब युवक हैरान रह गया। एक साल जो चेक वह अपने साथ लिए घूम रहा था वो नकली था। जिस चेक पर विश्वास कर उसने अपना पूरा कारोबार खड़ा कर लिया वो फर्जी था। अब उसके यह बात समझ में आ गई कि असली जीत हमारा विश्वास हमारे इरादे होते हैं। अगर हमें विश्वास हैं कि हम जीतेंगे तो कोई हमें हरा नहीं सकता। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें