ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News धर्मसक्सेस मंत्र: मुश्किलें देखकर कभी न हारें हिम्मत

सक्सेस मंत्र: मुश्किलें देखकर कभी न हारें हिम्मत

एक धोबी अपने गधे के साथ जा रहा था। रास्ते में एक गड्ढा था और धोबी का गधा उसमें गिर गया। गड्ढा गहरा था। धोबी ने उसे ऊपर निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन हर बार वह असफल हो गया। धोबी अपने गधे से बहुत...

सक्सेस मंत्र: मुश्किलें देखकर कभी न हारें हिम्मत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

एक धोबी अपने गधे के साथ जा रहा था। रास्ते में एक गड्ढा था और धोबी का गधा उसमें गिर गया। गड्ढा गहरा था। धोबी ने उसे ऊपर निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन हर बार वह असफल हो गया। धोबी अपने गधे से बहुत प्यार करता था इसलिए अपनी तरफ उसे बचाने की वह हर संभव कोशिश कर रहा था। 

उसकी कई कोशिशों के बाद भी गधा बाहर नहीं निकल पाया। अंत में धोबी हिम्मत हार गया और उसने अपने गधे को जिंदा ही दबाने की सोची। इसके लिए वो उस गड्ढे में मिट्टी डालने लगा। 
 जैसे-जैसे वो मिट्टी डाल रहा था गधा ऊपर की तरफ आने लगा। अंत में धोबी मिट्टी डालकर घर चला गया। और गड्ढे में गिरा गधा उसमें पड़ी मिट्टी पर चढ़कर ऊपर आ गया। शाम को वो अपने धोबी के घर पहुंच गया। धोबी उसे देखकर आश्चर्यचकित हो गया।

इसलिए कहा जाता है कि मुश्किलें देखकर कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

 

पढ़ें ऐसी ही और भी प्रेरक प्रसंग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें