ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News धर्ममस्सों से परेशान हैं तो ये करें

मस्सों से परेशान हैं तो ये करें

कई लोग अचानक चेहरे पर आए मस्सों से परेशान हो जाते हैं। इन्हें मेडिकली भी निकाला जा सकता है लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी ऐसे हैं जिनसे आप इन मस्सों से निजात पा सकते हैं। 0 अरंडी के तेल को मस्से पर दिन...

मस्सों से परेशान हैं तो ये करें
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 11 Mar 2016 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

कई लोग अचानक चेहरे पर आए मस्सों से परेशान हो जाते हैं। इन्हें मेडिकली भी निकाला जा सकता है लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी ऐसे हैं जिनसे आप इन मस्सों से निजात पा सकते हैं।

0 अरंडी के तेल को मस्से पर दिन में दो-तीन बार लगाने से लाभ होता है। अरंडी के स्थान पर कपूर के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं।

0 एक प्याज का रस निकालें। इस रस को नियमित रूप से दिन में एक बार मस्सों पर लगाएं। इस उपाय से मस्से की समस्या दूर हो जाती है।
0 फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और वह खुद ही निकल जाएगा।
0 एस्पीरिन की एक गोली पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।
0 मस्से पर नेल पॉलिश लगाकर कुछ देर बाद साफ कर लें। दिन में तीन बार ऐसा करने से कुछ ही दिन में मस्से झड़ जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें