ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Highlightswind chime can change your fate

विंड चाइम बदल सकता है आपकी किस्मत

फेंगशुई के अनुसार घर में विंड चाइम लगाने का अलग महत्व है। विंड चाइम घर के अंदर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। कहा जाता है कि इसका असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। विंड चाइम से घर...


विंड चाइम बदल सकता है आपकी किस्मत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

फेंगशुई के अनुसार घर में विंड चाइम लगाने का अलग महत्व है। विंड चाइम घर के अंदर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। कहा जाता है कि इसका असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। विंड चाइम से घर में गुड लक आता है।

विंड चाइम्स कई तौर के आते है। जैसे लकड़ी, लोहे आदि। लेकिन इसे घर में लटकाने के लिए आपको इसका सही दिशा ज्ञान होना जरूरी है। घर की पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर दिशा में टांगने के लिए धातु से बने विंड चाइम सही रहते हैं जबकि पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण दिशा के लिए लकड़ी और दक्षिण-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और मध्य दिशा के लिए मिट्टी के बने विंड चाइम बेस्ट हैं।

जरूरी है कि विंड चाइम की आवाज बेहद मधुर और कर्णप्रिय होनी चाहिए। वैसे ही फेंगशुई एक्सपर्ट्स के अनुसार 6,7,8 या 9 रॉड वाली विंड चाइम लेना सबसे अच्छा है। 7 और 8 रॉड वाली विंड चाइम का प्रयोग सौभाग्य को बढ़ाने और दुर्भाग्य को कम करने के लिए किया जाता है। बीमारी को दूर करने या बचाव के लिए 5 रॉड वाली विंड चाइम प्रयोग की जाती है। विंड चाइम की आवाज की मधुरता घर के अंदर और वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा और अशुद्धियों को दूर करती है।

पढ़े और भी खबरें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें