ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Highlightschaitra navaratri shri durga saptashati paath vidhi

जानें क्या है श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करने की सही विधि

नवरात्रि के नौ दिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि दुर्गा सप्तशति से पाठ करने से मां का आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों के अनुसार इसे बहुत फलदायी माना गया है।...

जानें क्या है श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करने की सही विधि
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Mar 2017 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि के नौ दिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि दुर्गा सप्तशति से पाठ करने से मां का आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों के अनुसार इसे बहुत फलदायी माना गया है। इसका पाठ करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।  

यहां जानिए श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ की सही विधि

पाठ करने की विधि
संकल्प- श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले भगवान गणपति, शंकर जी का ध्यान करें। उसके बाद हाथ में जौ, चावल और दक्षिणा रखकर देवी भगवती का ध्यान करें।

इसके बाद संकल्प लीजिए...हे भगवती मैं.....( अपना नाम)....सपरिवार..गोत्र.( गौत्र का नाम)....स्थान ( जहां रह रहे हैं)... पूरी निष्ठा, समर्पण और भक्ति के साथ आपका ध्यान कर रहा हूं। 

हे भगवती आप हमारे घर में आगमन करिए और हमारी इस मनोकामना... ( मन ही मन अपनी इच्छा बताएं) को पूरा करें। 

धर्म आस्था और ज्योतिष से जुड़ी और भी खबरें पढ़ें यहां

श्रीदुर्गा सप्तशती के पाठ, जप ( माला का उतना ही संकल्प करें जितनी नौ दिन कर सकें) और यज्ञादि को मेरे स्वीकार करें। इसके बाद धूप, दीप, नैवेज्ञ के साथ भगवती की पूजा प्रारम्भ करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें