ट्रेंडिंग न्यूज़

विष्णु पुराण: स्त्री या पुरुष देर तक न करें ये 4 काम

विष्णु पुराण में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो जीवन में बहुत उपयोगी है। इसमें कई बातें आज भी कारगर साबित होती है। इन बातों को अपना जीवन में कई समस्याओं से बचा जा सकता है। विष्णु पुराण के अनुसार सभ

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Feb 2017 01:52 PM

विष्णु पुराण में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो जीवन में बहुत उपयोगी है। इसमें कई बातें आज भी कारगर साबित होती है। इन बातों को अपना जीवन में कई समस्याओं से बचा जा सकता है। विष्णु पुराण के अनुसार सभी लोगों चाहे वे स्त्री हो या पुरुष हों उन्हें कुछ कामों को देर तक करने से बचना चाहिए। कहा जाता है इन कामों को देर तक करने से कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं इससे ही जुड़ी कुछ बातें: 

विष्णु पुराण: स्त्री या पुरुष देर तक न करें ये 4 काम1 / 2

विष्णु पुराण: स्त्री या पुरुष देर तक न करें ये 4 काम

स्नान: विष्णु पुराण की मानें तो अधिक समय तक नहाना सही नहीं माना गया है। देखा जाए तो अधिक समय तक नहाने से सेहत संबंधी समस्याएं जैसे सर्दी, जुकाम हो सकते हैं। इसलिए स्नान जैसी चीजों को जल्द से जल्द निपटाना चाहिए। 

सोना: विष्णु पुराण के अनुसार बहुत देर तक सोना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए रोज सुबह उठकर व्यायाम करना सबसे अच्छा माना जाता है। 

व्यायाम: विष्णु पुराण की मानें तो अधिक देर तक व्यायाम नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में मांसेपेशियों संबंधी दिक्कतें, दर्द, थकान हो सकती है। जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

जागना: रोज-सुबह जल्दी उठना चाहिए। शास्त्रों की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-ध्यान करने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विष्णु पुराण: स्त्री या पुरुष देर तक न करें ये 4 काम2 / 2

विष्णु पुराण: स्त्री या पुरुष देर तक न करें ये 4 काम