ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News धर्म प्रवचनचाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना

चाणक्य जाने-मानें अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति थे। ब्राहम्ण परिवार में जन्में चाणक्य ने एक श्लोक कहा है: तैलाभ्यङ्गे चिताधूमे मैथुने क्षौरकर्मणि। तावद् भवति चाण्डालो यावत् स्नानं न चाचरेत्। इ

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Dec 2016 09:59 AM

चाणक्य जाने-मानें अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति थे। ब्राहम्ण परिवार में जन्में चाणक्य ने एक श्लोक कहा है: तैलाभ्यङ्गे चिताधूमे मैथुने क्षौरकर्मणि। तावद् भवति चाण्डालो यावत् स्नानं न चाचरेत्। इस श्लोक में नहाने के बारे में बताया गया है। चाणक्य ने बताया है कि मनुष्य को इन 4 कामों को करने के बाद नहाना चाहिए। चाणक्य के इस श्लोक की मानें तो इन चार परिस्थितियों में जरूर नहाना चाहिए। यहां पढ़ें कौन सी है वो बातें: 

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना1 / 5

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना

किसी के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद:  चाणक्य के इस श्लोक की मानें तो किसी की अंतिम यात्रा में शामिल होने और उसके दाह संस्कार के बाद घर में घुसने से पहले नहाना चाहिए। 

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना2 / 5

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना

बालों को कटवाने के बाद: चाणक्य के अनुसार बालों को कटवाने के बाद जरूर नहाना चाहिए। दरअसल बाल कटवाने के बाद कई छोटे-छोट बाल हमारी स्किन से चिपक जाते हैं। इसलिए हमें बालों को कटवाने के बाद नहाना चाहिए। 

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना3 / 5

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना

शरीर की तेल से मालिश के बाद: चाणक्य के अनुसार जब भी शरीर की तेल मालिश की जाए तो उसके बाद नहाना चाहिए। कहते हैं कि तेल मालिश करने से त्वचा की गंदगी बाहर निकलती है। इसलिए तेल मालिश करने के बाद नहाना से सब कुछ साफ हो जाता है। 

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना4 / 5

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना

प्रेम संबंध बनाने के बाद: चाणक्य के अनुसार प्रेमसंबंध के बाद भी नहाना चाहिए। कहा जाता है कि इसके बाद किसी भी धार्मिक कार्यों में भाग नहीं ले सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस काम के बाद नहाना जरूर चाहिए। 

शुभ-अशुभ के संकेत देते हैं मनुष्य के शरीर के तिल

पढ़ें 2017 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपके लिए नया साल
ये 4 राशियां होती हैं सबसे ताकतवर, क्या आपकी राशि भी है इनमें से एक?

 

इस आलेख में दी गई जानकारियां लौकिक मान्यताओं पर भी आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना5 / 5

चाणक्य नीति: इन चार कामों को करने के बाद जरूरी है स्नान करना