फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीगर्मी में पेट को ठंडा रखेगा मिक्स वेज रायता

गर्मी में पेट को ठंडा रखेगा मिक्स वेज रायता

गर्मी के समय खाने के साथ रायता मिल जाए तो क्या बात है। रायता खाने के स्वाद को और बढ़ा देता। इसके साथ ही खाने को पाचक भी बनाता हैं। आइए जानते है कैसे बनाते है मिक्स वेज: सामग्री  दही - 2...

गर्मी में पेट को ठंडा रखेगा मिक्स वेज रायता
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 26 May 2017 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मी के समय खाने के साथ रायता मिल जाए तो क्या बात है। रायता खाने के स्वाद को और बढ़ा देता। इसके साथ ही खाने को पाचक भी बनाता हैं। आइए जानते है कैसे बनाते है मिक्स वेज:

सामग्री 
दही - 2 कप 
आलू - 1 उबले हुए
टमाटर - 1
खीरा - 1
हरा धनिया - थोड़ा बारीक कटा 
भुना जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
चीनी - ½ छोटी चम्मच
काला नमक - ¼ छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार

विधि
खीरे और आलू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इसके साथ ही टमाटर के भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए। फैंटे हुए दही में सारी कटी हुई सब्जियां डालकर मिक्स कर दीजिए। साथ ही, इसमें नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, चीनी, लाल मिर्च पाउडर, आधा जीरा पाउडर और आधा हरा धनिया डाल दीजिए। सभी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिए।

मिक्स वेज रायता तैयार है। इसके ऊपर हरा धनिया डालकर गार्निशिंग करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें