फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीगर्मी में पिएं ठंडी मैंगो स्मूदी, देखें वीडियो

गर्मी में पिएं ठंडी मैंगो स्मूदी, देखें वीडियो

गर्मियों में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करता है। खासकर आम को इस मौसम में कई तरह से खाया जाता है। इस बार मैंगो स्मूदी बनाएं। आम के साथ आइसक्रीम का साथ बच्चों से लेकर बड़े...

गर्मी में पिएं ठंडी मैंगो स्मूदी, देखें वीडियो
मोहिता माथुर,नई दिल्लीMon, 15 May 2017 12:59 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मियों में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करता है। खासकर आम को इस मौसम में कई तरह से खाया जाता है। इस बार मैंगो स्मूदी बनाएं। आम के साथ आइसक्रीम का साथ बच्चों से लेकर बड़े सभी को पसंद आता है। आप इसे किसी भी समय एंज्वाय कर सकते हैं। इसे गाढ़ा बनाने के लिए हमें चाहिए फुल क्रीम दूध, वनिला आइसक्रीम और ताजा क्रीम।

कैसे बनाएं जानने के लिए देखें वीडियो
 

 

एक गिलास बनाने के लिए
दूध: एक छोटा गिलास (फुल क्रीम)
ताजी क्रीम: दो से तीन चम्मच
शहद: दो चम्मच
चीनी: दो चम्मच चीनी
आम: एक छोटा कटा हुआ
वनिला आइसक्रीम: एक बड़ा चम्मच
 
-सबसे पहले दूध, शहद, आम और दो चम्मच चीनी को मिक्सी में ब्लैंड कर लें।
-शहद से मैंगो स्मूदी का फ्लेवर अच्छा हो जाता है।
-अब इसमें वनिला आइसक्रीम मिलाएं। दो से तीन चम्मच फ्रेश क्रीम डालें।
-अब मिक्सी में इसे ब्लैंड कर लें।
-क्रीम और आइसक्रीम डालने से फ्लेवर अच्छा हो जाता है। स्मूदी गाढ़ी बनती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें