फोटो गैलरी

Hindi News अनोखीइस सीजन में बनाएं लाजवाब मैंगो केक

इस सीजन में बनाएं लाजवाब मैंगो केक

आम का सीजन चल रहा है और ऐसे में आप घर पर मैंगो शेक आदि तो बनाते ही होंगे। आज हम आपको मैंगो केक बनाना बता रहे है ये केक बच्‍चों को बहुत पसंद आएगा। आइए जानते है कैसे बनाते है मैंगो...

इस सीजन में बनाएं लाजवाब मैंगो केक
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 21 May 2017 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

आम का सीजन चल रहा है और ऐसे में आप घर पर मैंगो शेक आदि तो बनाते ही होंगे। आज हम आपको मैंगो केक बनाना बता रहे है ये केक बच्‍चों को बहुत पसंद आएगा। आइए जानते है कैसे बनाते है मैंगो केक:

सामग्री

मैदा- 250 ग्राम
बटर- 250 ग्राम
अंडे- 4-5
बेकिंग पाउडर- 2 चम्मच
चीनी-200 ग्राम
मैंगो प्‍यूरी- 1 कप
मैंगो एसेंस- 1 चम्मच
आम-2-3
क्रीम-3 कप

विधि 

आप सबसे पहले ओवन को 150 डिग्री पर गर्म करें। अब एक बड़े बर्तन में अंडा और बटर अच्‍छे से फेंट लें और उसमें 5 चम्‍मच चीनी, नमक, मैंगो प्‍यूरी और मैंगो ऐसेंस मिला कर 5 मिनट तक के लिए रख दें। अब एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर लें और उसमें त्‍यार अंडे वाली पूरी सामग्री को धीरे-धीरे मिला कर दो मिनट तक के लिये अलग रखें। अब बेकिंग पैन ले कर उसमें केक की सामग्री डालें और गरम ओवन में रखें। 

इसको 35 से 40 मिनट तक के लिये बेक होने दें। अब चीनी और क्रीम को एक बर्तन में अच्‍छे से फेंट लें और किनारे रखें। आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। जब केक हो जाए तब उसे धीरे से प्‍लेट में निकाले और उसकी पूरी साइड को क्रीम से कवर करें। केक पर आम के कटे छोटे टुकड़ों को रखें। 

आपका मैगों केक तैयार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें