फोटो गैलरी

Hindi News अनोखी रक्षाबंधन रेसिपी: घर में आसानी से बन जाएगी स्वादिष्ट बेसन की बर्फी

रक्षाबंधन रेसिपी: घर में आसानी से बन जाएगी स्वादिष्ट बेसन की बर्फी

रक्षाबंधन के दिन आप वैसे तो कई तरह के पकवान बनाएंगे। लेकिन बेसन की बर्फी को घर में बननी ही चाहिए। बेसन की बर्फी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आइए जानते है कैसे...

 रक्षाबंधन रेसिपी: घर में आसानी से बन जाएगी स्वादिष्ट बेसन की बर्फी
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 06 Aug 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रक्षाबंधन के दिन आप वैसे तो कई तरह के पकवान बनाएंगे। लेकिन बेसन की बर्फी को घर में बननी ही चाहिए। बेसन की बर्फी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आइए जानते है कैसे बनाते है बेसन की बर्फी :


सामग्री 

बेसन - 2 कप 
चीनी - 1 कप से ज्यादा
देशी घी - 1 कप 
दूध - 2 टेबल स्पून
काजू - 2 टेबल स्पून
पिस्ते - 1 टेबल स्पून
छोटी इलाइची - 3

विधि

बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर दूध और 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिलाइए। दोनों हाथों की हथेलियों से मीड़ कर बेसन, घी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करके, मिश्रण को स्टील के तार वाली छलनी से छान कर बेसन का दाना तैयार कीजिए। अब काजू के 6-8 टुकड़े करते हुए पिस्ते को पतले-पतले लम्बाई में काट लें। इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिए।

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिए घी में बेसन का तैयार दाना डालिए। गैस पर बेसन को लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए। भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिए। कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालिए, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाइए। चाशनी को दो तार की होने तक पकाना है। 

चाशनी बनने के बाद बेसन में डाल लें और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुए मिक्स करें। इसमें काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए। किसी प्लेट में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिए, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिए और कलछी से एक जैसा फैला दीजिए बर्फी के ऊपर कतरे हुए पिस्ते डाल लें। बर्फी को जमने रख दीजिए। 1-2 घंटे में बर्फी जमकर तैयार हो जाएगी।

स्वादिष्ट बेसन की बर्फी बनकर तैयार है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें