फोटो गैलरी

Hindi News अनोखी अनोखी ऑन लाइनछुट्टी के दिन नाश्ते में आजमाएं टोस्ट की ये चटपटी रेसिपी

छुट्टी के दिन नाश्ते में आजमाएं टोस्ट की ये चटपटी रेसिपी

सामग्री   ब्रेड स्लाइस- 4   उबले आलू- 4   बारीक कटी मिक्स सब्जियां- 1 कप   लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच   चाट मसाला- 1/2 चम्मच   नमक- स्वादानुसार  ...

छुट्टी के दिन नाश्ते में आजमाएं टोस्ट की ये चटपटी रेसिपी
हिन्दुस्तान फीचर टीम,नई दिल्लीFri, 21 Jul 2017 04:18 PM
ऐप पर पढ़ें

सामग्री

  •   ब्रेड स्लाइस- 4
  •   उबले आलू- 4
  •   बारीक कटी मिक्स सब्जियां- 1 कप
  •   लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  •   चाट मसाला- 1/2 चम्मच
  •   नमक- स्वादानुसार
  •   बारीक कटी मिर्च-अदरक- 2 चम्मच
  •   बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
  • सफेद तिल-थोड़े से
  •   तेल- आवश्यकतानुसार

विधि
आलू का छिलका छीलकर उसे मैश कर लें। एक पैन में सभी सब्जियां, आलू, मसाले, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डालें। ब्रेड को चार टुकड़ों में काट लें। तैयार मिश्रण को ब्रेड के दोनों ओर लगाएं। थोडे से सफेद तिल चिपकाएं। नॉनस्टिक पैन में हल्का-सा तेल डालें। ब्रेड को दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेंकें। ब्रेड के सभी स्लाइस से ऐसे ही टोस्ट बनाएं और सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें