फोटो गैलरी

Hindi News अनोखी अनोखी ऑन लाइनशरीर की बदबू से पाएं राहत

शरीर की बदबू से पाएं राहत

शरीर की बदबू के लिए सामान्यतया दो कारण जिम्मेदार होते हैं। पसीना शरीर की बदबू के लिए जिम्मेदार पहला कारण है। दरअसल शरीर के तापमान में संतुलन बनाये रखने के लिए शरीर से पसीना निकलता है, यह शरीर के...

शरीर की बदबू से पाएं राहत
हिन्दुस्तान फीचर टीम।,नई दिल्लीMon, 12 Jun 2017 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

शरीर की बदबू के लिए सामान्यतया दो कारण जिम्मेदार होते हैं। पसीना शरीर की बदबू के लिए जिम्मेदार पहला कारण है। दरअसल शरीर के तापमान में संतुलन बनाये रखने के लिए शरीर से पसीना निकलता है, यह शरीर के सामान्य तापमान को बनाये रखने में मदद करता है। पसीने की ग्रंथियां दो प्रकार की होती हैं। एक्करीन स्वेट ग्लैंड शरीर के बाहरी हिस्से में पाया जाता है। जब आपका शरीर अधिक गर्म होता है, तब ये ग्रंथियां पानी और नमक का निर्माण करती हैं। पसीने के लिए जिम्मेदार दूसरी ग्रंथि है एपोक्राइन ग्लैंड। यह बालों वाले क्षेत्र में पाया जाता है। ये फॉलिकल से जुड़ा होता हैं और हार्मोन और तनाव की वजह से प्रतिक्रिया देता है। ये ग्रंथियां अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालती हैं।
बदबू के लिए जिम्मेदार दूसरा कारण बैक्टीरिया है। दरअसल बैक्टीरिया एपोक्राइन ग्रंथि के उत्सर्जन से पनपते हैं और उसकी गतिविधि के आधार पर ही बढ़ते हैं। ये एमीनो एसिड का निर्माण करते हैं, जिसका परिणाम बदबूदार गंध होती है। 

शरीर की बदबू से कैसे बचें
उचित स्वच्छता : शरीर को स्वच्छ रखकर आप पसीने की बदबू से बच सकते हैं। रोज अपने शरीर को पानी और साबुन से साफ करें। व्यायाम करने के बाद जरूर नहायें, क्योंकि अगर ज्यादा देर तक पसीना शरीर में रहता है तो यह कीटाणुओं को फैला सकता है।
सूती कपड़े पहनें :  पसीने से बचने के लिए जरूरी है सूती कपड़े पहनना। फाइबर के कपड़ों में पसीना सूख नही पाता और बदबू आती है।
शेव करना न भूलें : शरीर में बाल अधिक होने से भी बदबू बढ़ती है, क्योंकि ये बैक्टीरिया को पनपने में मदद करते हैं। 
हैल्दी डाइट लें : सबसे खास बात यह कि गर्मियों के दिनों में संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। ताजे फल और सब्जियां खाएं, जिनमें खूब सारा पानी हो जैसे तरबूज, खरबूजा, अंगूर, खीरा आदि। गाजर का जूस रोज पिएं। तन की दुर्गंध दूर भगाने में यह कारगर है। 
नीबू के रस का उपयोग : शरीर से आनेे वाली दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए नीबू के रस का प्रयोग सबसे अच्छा उपचार माना गया है, क्योंकि नीबू में प्राकृतिक एसिड के गुण पाए जाते हंै, जो त्वचा की सफाई कर शरीर के बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं।

कैसे करें इसका उपचार
0 दुर्गन्ध से बचने के लिए डिऑड्रेंट का प्रयोग कीजिए। दरअसल डिऑड्रेंट पसीने वाले क्षेत्र को एसिडिक बना देता है, जिस कारण पसीने के लिए जिम्मेदार जीवाणु पनपते नहीं हैं। 
0 अपने शरीर से निकलने वाले पसीने को कम करने के बारे में सोचें। बोटुलिनम टॉक्सिन इसमें आपकी मदद कर सकता है और यह सुरक्षित तरीका भी है। इसके लिए मरीज को उसकी बांह में बॉटलिनम टॉक्सिन के कुछ इंजेक्शन दिए जाते हैं। एक बार उपचार के बाद यह 2 से 8 महीने तक काम करता है।
0 रेडियोफ्रीक्वेंसी भी स्वाभाविक रूप से आपके पसीने की मात्रा को कम कर सकती है।

(मी क्लिनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रिद्धि आर्य से बातचीत पर आधारित) 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें