फोटो गैलरी

Hindi News अनोखी अनोखी ऑन लाइनटिप्स: सफेद बालों की समस्या है तो अपनाएं ये नुस्खे

टिप्स: सफेद बालों की समस्या है तो अपनाएं ये नुस्खे

अगर आपको सफेद बालों की समस्या है तो अपनाइए ये आसान घरेलू उपाय-

Pratimaहिन्दुस्तान फीचर टीम,नई दिल्लीWed, 06 Sep 2017 03:34 PM

खाइए और बालों पर इस्तेमाल करें आंवला

खाइए और बालों पर इस्तेमाल करें आंवला  1 / 8

इसका इस्तेमाल आप खाने के साथ-साथ बालों पर लगाने के लिए भी कर सकती हैं। सूखे आंवले के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाएं। आप आंवले का मुरब्बा भी खा सकती हैं। इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। आप आंवले को सीधे अपने बालों पर भी लगा सकती हैं। 
 

मेंहदी है सबसे अच्छी

मेंहदी है सबसे अच्छी   2 / 8

कुछ लोग बालों को बर्गंडी रंग देने के लिए मेंहदी लगा लेते हैं। यदि आप ऐसा रंग नहीं चाहती हैं तो सरसों के तेल में मेंहदी के पत्तों को गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद इससे बालों की मसाज करें। कुछ सप्ताह के अंदर ही असर दिखना शुरू हो जाएगा। सफेद हो रहे बालों में प्राकृतिक रंग आने लगेगा। 
 

समझदारी से करें शैम्पू का चयन  

समझदारी से करें शैम्पू का चयन  3 / 8

जब भी शैम्पू खरीदें, उसमें कुछ खास तत्वों को जरूर देखें। जैसे आंवला, शिकाकाई, जिंक, सेलेनियम और सैलीसिलिक एसिड, कोल टार आदि। यह सारी चीजें बालों की सेहत के लिए अच्छी होती हैं। क्योंकि ये डैंड्रफ नहीं होने देते। बाल सफेद करने में डैंड्रफ सबसे बड़ी वजह बनता है। 
 

करी पत्ता का करें प्रयोग

करी पत्ता का करें प्रयोग 4 / 8

दक्षिण भारतीय भोजन में करी पत्ता की उपयोगिता ज्यादा है। वहां के लगभग हर डिश में करी पत्ते का इस्तेमाल जरूर होता है। करी पत्तों में कुछ ऐसे जैविक रसायन मिलते हैं, जो बालों के लिए टॉनिक का काम करते हैं। इसलिए इन्हें अपने खाने में रोजाना शामिल करें। इसका इस्तेमाल आप नारियल तेल के साथ भी कर सकते हैं। इसके अलावा गाय के दूध से बनी मलाई का इस्तेमाल भी सफेद बालों से छुटकारा दिला सकता है। 
 

खानपान में सुधार

खानपान में सुधार 5 / 8

बालों की सेहत के लिए स्वस्थ खानपान सबसे जरूरी है। बाल मजबूत रहें और मेलानिन अच्छी तरह काम करे, इसके लिए कॉपर की जरुरत होती है। अपने खाने में मछलियां, ड्राई फ्रूट्स, मशरूम, चना, दालें, सोया, अंडा आदि को शामिल करें। यह सभी कॉपर के अच्छे स्रोत हैं। 
 

तनाव न लें

तनाव न लें 6 / 8

तनाव का बालों की सेहत पर गहरा असर होता है। तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। योगासन, ध्यान और व्यायाम करें। खुद को शारीरिक रूप से फिट रखें।  खुद को ऐसी चीजों में व्यस्त रखें जिनसे आपको खुशी मिलती है।  
 

तरल पदार्थ लें

तरल पदार्थ लें 7 / 8

यह शरीर को और बालों को हाइड्रेट रखने का सबसे अच्छा तरीका है। जरूरत से ज्यादा चाय या कॉफी न पिएं। फलों के जूस के बदले यदि आप फल खाना शुरू कर दें तो और भी अच्छा है। यह बालों के विकास में मददगार होगा। गाजर का जूस बालों के लिए बेहतर होता है और बालों को सफेद होने से रोकता है। 

तेल से करें मसाज

 तेल से करें मसाज8 / 8

 बालों में मसाज करने से न केवल बाल चमकदार और सिल्की होते हैं बल्कि इससे बाल की जड़ों तक खून का संचार भी बढ़ता है, जो बाल के विकास में मददगार होता है। इसके लिए आंवले और नारियल का तेल सबसे ज्यादा प्रचलित हैं। आंवले और नीबू के जूस से बालों में मसाज करें इससे बालों का सफेद होना रुक जाएगा।