फोटो गैलरी

Hindi News अनोखी अनोखी ऑन लाइनक्रिस्पी चॉकलेट बॉल्स बनाएं, आप हो जाएंगी बच्चों की Favourite

क्रिस्पी चॉकलेट बॉल्स बनाएं, आप हो जाएंगी बच्चों की Favourite

सामग्री मेरी बिस्कुट का पाउडर- 3/4 कप  मुरमुरे- 1 कप  कद्दूकस किया नारियल- 1/3 कप अन्य सामग्री मिल्क चॉकलेट के टुकड़े- 250 ग्राम   तेल- 1 चम्मच ’  अन्नानास...

क्रिस्पी चॉकलेट बॉल्स बनाएं, आप हो जाएंगी बच्चों की Favourite
हिन्दुस्तान फीचर टीम,नई दिल्लीWed, 19 Jul 2017 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

सामग्री

  • मेरी बिस्कुट का पाउडर- 3/4 कप 
  • मुरमुरे- 1 कप 
  • कद्दूकस किया नारियल- 1/3 कप
  • अन्य सामग्री
  • मिल्क चॉकलेट के टुकड़े- 250 ग्राम  
  • तेल- 1 चम्मच ’  अन्नानास जैम- 3 चम्मच 
  • डॉर्क चॉकलेट के बारीक टुकड़े- 1/2 कप
  • विधि

बिस्कुट, नारियल और मुरमुरे को एक नॉनस्टिक पैन में डालकर दो से तीन मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं। इस मिश्रण को अब एक मिक्सिंग बाउल में डालकर पूरी तरह से ठंडा होने दें। एक छोटा-सा नॉनस्टिक पैन गर्म करें और धीमी आंच पर जैम को एक मिनट तक पिघलाएं। पूरी तरह से ठंडा होने दें। मिल्क चॉकलेट को डबल ब्वॉयलर में डालकर लगातार चलाते हुए पिघलाएं। जब चॉकलेट पिघल जाए, तो उसे ब्वॉयलर से निकाल लें, पर ठंडा होने तक लगातार चलाएं। चॉकलेट में तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस पिघली हुई चॉकलेट और जैम को मुरमुरे वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को छोटे-छोटे बॉल्स का आकार दें और उस पर डार्क चॉकलेट छिड़क दें। एक घंटे तक इसे कमरे के सामान्य तापमान पर सेट होने दें और उसके बाद सर्व करें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें