वर्ल्ड के सबसे छोटे आदमी का निधन
इस सप्ताह पूरा हो जाएगा कसाब का मुकदमा
ईडन पर अपना काम बेहतरी से करेंगे
बचकर रहना होगा चेन्नई सुपर किंग्स से
अपनी जेब पर तिरंगा लगा सकेंगे सांसद
इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी
अन्य फोटो
ब्रिटिश कमांडो ने न्यूयॉर्क टाइम्स के संवाददाता को तालिबान की पकड़ से छुड़ा लिया।
ब्रिटिश कमांडो ने न्यूयॉर्क टाइम्स के एक संवाददाता को तालिबान की पकड़ से छुड़ा लिया, जिसे उत्तरी अफगानिस्तान में इस सप्ताहांत में अगवा कर लिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान एक कमांडो तथा अखबार के एक अनुवादक की मौत हो गई।
संवाददाता स्टीफन फारेल को उनके अनुवादक के साथ शनिवार को कुंदुज प्रांत में बंधक बना लिया गया था। दरअसल जर्मन कमांडरों ने अमेरिकी जेट विमानों को अगवा किए गए दो ईंधन टैंकरों पर बम गिराने का आदेश दिया था, जिसके नतीजतन कई नागरिक हताहत हुए और इस घटना को कवर करने संवाददाता इलाके में पहुंचे।
दो सैन्य अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटिश कमांडो द्वारा बुधवार तड़के मारे गए छापे में एक कमांडो की मौत हो गई। उन्होंने नाम न जाहिर होने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि मौतों की आधिकारिक घेषणा नहीं हुई है। अखबार की खबर के अनुसार फारेल के अफगान अनुवादक 34 वर्षीय सुल्तान मुनादी की भी मौत हो गई, लेकिन फारेल बच गए।
अफगान अधिकारियों ने सप्ताहांत में कहा था कि जब अमेरिकी जेटों ने टैंकरों पर दो बम गिराए तो इसमें करीब 70 लोगों की मौत हो गई। इस तरह की खबरें थीं कि टैंकरों से ईंधन इकटठा करने आए ग्रामीण भी मृतकों में थे और फारेल ग्रामीणों का साक्षात्कार लेना चाहते थे। टाइम्स ने लोगों की सुरक्षा की चिंता को देखते हुए अपहरण पर अभी तक कुछ टिप्पणी नहीं की है।

ई-मेल

लिखे (0)






