शनिवार, 13 मार्च, 2010 | 03:09 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो अपने चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर मंगलवार को पहुंचे पी चिदंबरम ने एफबीआई अधिकारियों से मुलाकात की।
चिदंबरम न्यूयॉर्क पहुंचे, एफबीआई अधिकारियों से मिले
न्यूयॉर्क, एजेंसी
First Published:09-09-09 12:14 PM
Last Updated:09-09-09 12:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

अपनी अमेरिका यात्रा के तहत न्यूयॉर्क पहुंचे गृहमंत्री पी चिदम्बरम को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क में मुंबई जैसे हमलों को रोकने के लिये पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे चिदंबरम को एफबीआई, खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों तथा न्यूयॉर्क पुलिस ने शहर को सुरक्षा कवच से लैस करने के लिये उठाए गए कदमों के बारे में बताया।

हजारों यात्रियों की आवाजाही की सुविधा मुहैया कराने वाले पेन रेलवे स्टेशन पर चहलकदमी से लेकर न्यूयॉर्क पुलिस की ब्रीफिंग के दौरान चिदंबरम और उनके सहयोगियों को इस बात की जानकारी दी गई कि न्यूयॉर्क जैसे अत्यंत विशाल शहर को उसके निवासियों के लिये ज्यादा परेशानी पैदा किये वगैर आतंकवादियों से कैसे सुरक्षित किया जा सकता है।

चिदंबरम को स्टेट आईलैंड पर तटरक्षक बल की भूमिका के बारे में भी बताया गया। पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई में हमला करने वाले आतंकवादियों के समुद्र के रास्ते शहर में दाखिल होने के मद्देनजर चिदंबरम और उनके सहयोगियों के लिये यह जानकारी अहम मानी जा सकती है। तटीय सुरक्षा को अब न्यूयॉर्क के आतंकवाद रोधी तंत्र का अभिन्न अंग माना जाता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:35 AM
  : 18:28 PM
  : 42%
अधिकतम
तापमान
31.5°
.
|
न्यूनतम
तापमान
15°