सोमवार, 21 मई, 2012 | 22:02 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
चीन ने तिब्बत पर भारत के रुख को सराहा
बीजिंग, एजेंसी
First Published:08-02-12 10:37 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
चीन ने तिब्बत समर्थक ताकतों से निपटने में भारत के समर्थन की सराहना की है। इससे पहले भारत ने तिब्बत की स्थिति को चीन का आंतरिक मामला करार देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर उपजे तनाव को कम करने के लिए वह मदद का इच्छुक है।

इन दिनों तिब्बत और इससे लगे इलाकों में तनाव की स्थिति है। इस वजह से कई बौद्ध भिक्षुओं ने आत्मदाह का प्रयास किया था। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने चीन के चार वरिष्ठ नेताओं के साथ गहन चर्चा की। उन्होंने मीडिया से कहा कि बातचीत के दौरान तिब्बत का मुद्दा उठा।

कृष्णा ने कहा कि हमने तिब्बत मुद्दे पर भी चर्चा की। यह भारत सरकार का रुख है कि तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र चीन का हिस्सा है और ऐसे में हम इसे चीन के आंतरिक मामले के तौर पर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमें बहुत सतर्क रहना होगा और अगर हम तनाव कम करने में कोई मदद कर सकते हैं तो ऐसा करने के इच्छुक हैं। परंतु मुझे नहीं लगता कि ऐसी स्थिति पैदा होगी।

कृष्णा से पूछा गया था कि क्या चीन के नेताओं ने तिब्बत में हाल की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि भारत तिब्बत की स्थिति पर सहज संज्ञान ले रहा है और उसका यह रुख है कि तिब्बत चीन का हिस्सा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°