सोमवार, 21 मई, 2012 | 22:02 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
गिलानी ने अवमानना मामले में दायर की याचिका
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:08-02-12 02:31 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर न्यायालय की अवमानना मामले में उन्हें सम्मन भेजने के आदेश को चुनौती दी।

टीवी चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार प्रधानमंत्री के अधिवक्ता एतजाज हुसैन ने न्यायालय की अवमानना मामले में आरोपित करने के लिए 13 फरवरी को गिलानी को पेश होने के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

इससे पहले गिलानी 19 जनवरी को भी न्यायालय की अवमानना के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पेश हो चुके हैं। गिलानी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों पर कोई कार्रवाई न कर न्यायालय की अवमानना की है। गिलानी ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा था कि संविधान राष्ट्रपति को संरक्षण प्रदान करता है।

बुधवार को दायर याचिका में गिलानी ने न्यायालय से दो फरवरी के आदेश एवं अवमानना के मामले को वापस लेने का अनुरोध किया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°