सोमवार, 21 मई, 2012 | 22:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
पाक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:08-02-12 03:14 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
चीन निर्मित पाकिस्तान वायुसेना का एक जेट विमान बुधवार को दक्षिणी पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पायलट की मौत हो गयी।
   
वायुसेना के एक बयान के अनुसार, एक एफ 7 पीजी लड़ाकू विमान क्वेटा से 24 नॉटिकल मील की दूरी पर नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। बयान के अनुसार, हादसे में पायलट मारा गया। हादसे के कारण जमीन पर किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
   
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पाक वायुसेना ने आधिकारिक जांच के आदेश दिए हैं। टीवी समाचार चैनलों ने बताया है कि चीन निर्मित विमान क्वेटा से करीब 50 किलोमीटर दूर पिशिन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। तीन महीने में हादसे का शिकार होने वाला वायुसेना का यह चौथा जेट विमान है।
   
हालिया हादसों में दो पायलट मारे गए थे तथा पिछले वर्ष जून में हुए एक हेलिकाप्टर हादसे में चार सेनाकर्मियों की मौत हो गयी थी। पाकिस्तानी वायुसेना के पास चीन निर्मित विमानों का बड़ा बेड़ा है जिनमें एफ 7पीजी तथा ए 5 शामिल हैं।
   
पाक सेना में अमेरिका निर्मित एफ 16 तथा फ्रांसीसी मिराज जेट भी शामिल हैं। वायुसेना ने हाल ही में जेएफ 7 थंडर जेट को भी लिया है जो चीन और पाकिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°