मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
ईरानी संसद का राष्ट्रपति अहमदीनेजाद को सम्मन
तेहरान, एजेंसी
First Published:08-02-12 12:39 PM
ईरानी संसद ने राष्ट्रपति मोहम्मद अहमदीनेजाद को सम्मन जारी किया है। यह सम्मन देश की अर्थव्यवस्था के उनके कथित कुप्रबंधन से सम्बंधित प्रश्नों का जवाब देने के लिए जारी किया गया है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, किसी ईरानी नेता को जारी किया गया अपने तरह का यह पहला सम्मन है, जिसे ऐसे समय में जारी किया गया है, जब अगले महीने संसदीय चुनाव होना है।
ईरानी संसद 'मजलिस' के उपसभापति मोहम्मद रेजा बहनोर ने कहा कि राष्ट्रपति को महीने भर के भीतर सांसदों के समक्ष पेश होना चाहिए। समाचार एजेंसी फार्स न्यूज द्वारा जारी रपट के अनुसार, अहमदीनेजाद से उनके आर्थिक रिकार्ड के बारे में पूछा जाएगा, जिसमें एक सहायता पैकेज के खराब क्रियान्वयन, और उनके प्रशासन के घरेलू और विदेशी नीति से सम्बंधित प्रश्न भी शामिल होंगे।
सांसद, मजलिस का अधिकार कम करने की अहमदीनेजाद की कोशिश को लेकर भी उनसे प्रश्न पूछेंगे।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

