भारतीयों पर हमले: ऑस्ट्रेलियाई विपक्ष ने की सरकार की खिंचाई राहुल ने मुंबई को 'बम्बई' कहा, शिव-सेना ने साधा निशाना यूसुफ पठान को टी20 टैग हटने की उम्मीद
प्रकाश एटीपी चैलेंजर एकल से बाहर
आज भी याद आते है विजय के वह पल लीवरपूल को खरीदने की होड़ में अंबानी और सुब्रत राय
नक्सली हिंसा छोड़ें तो किसी भी मुद्दे पर वार्ता संभव:चिदम्बरम टीम इंडिया को खली भरोसेमंद राहुल द्रविड़ की कमी बारिश हो या गर्मी, छतरी के बिना मजा नहीं आता शनि के चांद पर जीवन की सम्भावना
अन्य फोटो
चैंपियंस ट्राफी के दौरान खराब प्रदर्शन के लिए ईशांत शर्मा और टीम के उनके साथियों की चौतरफा आलोचना हुई थी।
भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने चैंपियंस ट्राफी में लचर प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का शिकार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि इस युवा गेंदबाज को अपने कैरीयर के अहम समय में आलोचना नहीं समर्थन की जरूरत है।
चैंपियंस ट्राफी के दौरान खराब प्रदर्शन के लिए ईशांत शर्मा और टीम के उनके साथियों की चौतरफा आलोचना हुई थी जब भारत आठ देशों के इस एलीट टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में भी विफल रहा था लेकिन गंभीर ने कहा कि इस खराब प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए और टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती खराब मैच का खामियाजा भुगता।
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान ने चैंपियंस लीग टवेंटी 20 से पहले कहा कि चैंपियंस ट्राफी के नतीजे से सिर्फ मैं ही निराश नहीं हूं बल्कि टीम का प्रत्येक सदस्य निराश है। हमने सिर्फ एक खराब मैच खेला और हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि हम थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे कि हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत सकते थे लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
गंभीर का मानना है कि दिल्ली के टीम के उनके साथी ईशांत दो साल पहले पदार्पण के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनमें भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमक की अगुआई करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि ईशांत काफी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह पिछले दो साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह सिर्फ 21 बरस के हैं और मुझे लगता है कि उन्हें इतनी छूट मिलनी चाहिए। उसकी आलोचना करने की जगह हमें उनका समर्थन करना चाहिए क्योंकि किसी की आलोचना करना काफी आसान होता है।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान पर लगे मैच फिक्सिंग के कथित आरापों पर गंभीर ने कहा कि एक क्रिकेटर के रूप में वह इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी चोटी की टीम ऐसा करना पसंद करेगी। यह खेल और देश की अखंडता से जुड़ा है। अगर आप मुझे पूछो तो मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान ने ऐसा किया होगा। कोई भी पेशेवर क्रिकेटर मैदान पर अपना शत प्रतिशत देना चाहता है।
चैंपियंस लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की संभावनाओं पर गंभीर ने कहा कि टीम के निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उनकी टीम गुरुवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार है।


ई-मेल

लिखे (0)






