अपह्त पुलिसकर्मियों को रिहा कराने अभियान तेज, एक शव बरामद भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
अन्य फोटो
करीना ‘जब वी मेट’ के बाद ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘कम्बख्त इश्क’, ‘टशन’ और ‘गोलमाल रिटर्नस’ फिल्मों में नजर आईं थीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ के किरदार गीत की तरह ही उनकी आने वाली फिल्म ‘कुर्बान’ का किरदार अवंतिका भी लोगों को पसंद आएगा। करीना कहती हैं कि यह फिल्म आतंकवाद पर आधारित रोमांचक फिल्म है।
करीना ने कहा कि इस फिल्म में प्यार, जुनून और हिंसा सभी कुछ है लेकिन इसमें कुछ अलग तरह के दृश्य होने के बावजूद अश्लीलता बिल्कुल नहीं है। करीना कहती हैं कि ‘जब वी मेट’ की गीत की तरह ही ‘कुर्बान’ की अवंतिका को भी याद रखेंगे।
करण जौहर के निर्माण और रेनसिल डीसिल्वा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुर्बान’ के किरदार विषय में करीना का कहना है कि फिल्म की कहानी आगे बढ़ने के साथ अवंतिका के चरित्र की कई पर्ते खुलती जाती हैं। वह कहती हैं कि ‘कुर्बान’ में अवंतिका की भूमिका निर्णायक है।
फिल्म में करीना ने एक प्रोफेसर की भूमिका की है जो अपने सहयोगी (सैफ अली खान) से विवाह करती है। विवाह के बाद वे न्यूयॉर्क चले जते हैं लेकिन लगातार हुई कई घटनाओं के बाद अवंतिका खुद को खतरे और साजिश के भंवर में फंसा हुआ पाती हैं। करीना कहती हैं, ‘‘वास्तव में यदि आप मुझसे पूछें तो तकनीकी रूप से ‘कुर्बान’ इस लड़की कहानी है। वह पर्दे की रोशनी हैं। मुझे विश्वास है कि लोग अवंतिका के साथ रोएंगे. उसका किरदार बहुत मजबूत है।’’
करीना ‘जब वी मेट’ के बाद ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘कम्बख्त इश्क’, ‘टशन’ और ‘गोलमाल रिटर्नस’ फिल्मों में नजर आईं थीं। ‘गोलमाल रिटर्नस’ के अलावा किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली थी। ‘कुर्बान’में करीना और सैफ अली खान के अलावा विवेक ओबेराय, ओम पुरी, किरन खेर और दीया मिर्जा भी हैं। यह फिल्म 20 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।

ई-मेल

लिखे (0)









