मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
62 प्रतिशत मतदान के साथ पहला चरण शांतिपूर्ण सम्पन्न
लखनऊ, एजेंसी
First Published:08-02-12 09:40 PM
Last Updated:09-02-12 01:30 AM
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 10 जिलों की 55 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। करीब 62 फीसदी लोगों ने इस चरण में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसके साथ ही 65 महिलाओं सहित 862 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बुधवार शाम संवाददाताओं को बताया, ''फिलहाल हमें 62 फीसदी औसत मतदान की जानकारी मिली है। आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। देर रात तक पता चलेगा कि विशुद्ध रूप से कितने प्रतिशत मतदान हुआ।''
सिन्हा ने बताया, ''मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। पूरी मतदान प्रक्रिया लगभग शिकायत मुक्त सम्पन्न हुई।''
सिन्हा ने कहा कि मौसम के अप्रत्याशित रूप से खराब होने के कारण शुरुआत में मतदान का प्रतिशत धीमा रहा लेकिन बारिश थमने और दिन चढ़ने के साथ प्रतिशत बढ़ता गया।
सिन्हा ने बताया, ''ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। महिलाओं और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने मतदान में बहुत रूचि दिखाई।''
जिन 10 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और बस्ती शामिल हैं। प्रदेश में सात चरणों में मतदान हो रहा है।
पहले चरण में 13,186 मतदान केंद्र बनाए गए थे और मतदान के लिए 26,000 ईवीएम का प्रयोग हुआ।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 670 कम्पनियों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 110 कम्पनियां, 39 हजार सिपाही, छह हजार हेडकांस्टेबल, ढाई हजार दारोगा, 20 हजार रंगरूट और 50 हजार होमगार्ड तैनात किए गए थे।
पहले चरण में मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़, 71 लाख, 80 हजार, 649 थी। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 93 लाख, 56 हजार, 290 जबिक महिला मतदाताओं की संख्या 78 लाख, 24 हजार, 13 और अन्य मतदाताओं की संख्या 346 थी।
सबसे अधिक 26 उम्मीदवार बाराबंकी सीट से मैदान में थे, जबिक महमूदाबाद से सबसे कम आठ उम्मीदवार मैदान में रहे। सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु जबकि सबसे छोटा महसी रहा।
पहले चरण में जिन चर्चित दिग्गजों की किस्मत दांव पर है, उनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे प्रमुख थे। वह सिद्धार्थनगर जिले की इटवा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) से मैदान में हैं।
उनके अलावा चार मंत्री लालजी वर्मा अम्बेडकरनगर की कटेहरी, राम प्रसाद चौधरी कुशीनगर जिले की कप्तानगंज, संग्राम सिंह बाराबंकी सदर और रामहेत भारती सीतापुर जिले की हरगांव सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।
जिन 55 सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ उनमें से वर्तमान में 30 बसपा, 18 सपा, चार भाजपा और तीन कांग्रेस के कब्जे में है।
20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

