मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
स्टांप ड्यूटी मामला: शांतिभूषण ने दी आदेश को चुनौती
इलाहाबाद, एजेंसी
First Published:08-02-12 03:07 PM
टीम अन्ना के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांति भूषण ने सहायक स्टांप आयुक्त के एक आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें करीब 1.35 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी नहीं देने का दोषी ठहराया गया था। उन्होंने इस लिहाज से राजस्व प्राधिकरण के मुख्य नियंत्रक कार्यालय में 70 लाख रुपये जमा किये।
भूषण की ओर से मंगलवार को धनराशि जमा की गयी। उनका कहना है कि शहर के सिविल लाइंस इलाके में 7,818 वर्ग मीटर जमीन पर निर्मित संपत्ति की खरीदी में स्टांप ड्यूटी की चोरी नहीं की गयी। हालांकि सहायक स्टांप आयुक्त ने छह जनवरी को उन्हें इस मामले में दोषी ठहराया था।
सहायक स्टांप आयुक्त ने शांतिभूषण को 29 नवंबर 2010 की तारीख से 1.5 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से भुगतान करने का निर्देश दिया। उन पर 27 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। शांतिभूषण को निर्देश दिया गया था कि एक महीने के भीतर धन जमा करें अन्यथा विभाग कार्रवाई कर सकता है।
इसके बाद शांतिभूषण ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में गुहार लगाई। अदालत ने एक फरवरी को उनकी याचिका को खारिज करते हुए कहा कि वह स्टांप कानून के तहत वैधानिक तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

