यूसुफ पठान को टी20 टैग हटने की उम्मीद
प्रकाश एटीपी चैलेंजर एकल से बाहर
आज भी याद आते है विजय के वह पल लीवरपूल को खरीदने की होड़ में अंबानी और सुब्रत राय
नक्सली हिंसा छोड़ें तो किसी भी मुद्दे पर वार्ता संभव:चिदम्बरम टीम इंडिया को खली भरोसेमंद राहुल द्रविड़ की कमी बारिश हो या गर्मी, छतरी के बिना मजा नहीं आता शनि के चांद पर जीवन की सम्भावना गडकरी की औपचारिकता पूरी, जताई जीत की उम्मीद भारत हार के कगार पर, तेंदुलकर का 46वां शतक
दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल 13 सितम्बर को राजधानी में सीरियल ब्लास्ट के सिलसिले में इंडियन मुजाहिदीन के 11 संदिग्ध अभियुक्तों के खिलाफ नया पेशी वारंट जारी किया है। गुजरात पुलिस उन्हें पेश करने में विफल रही है।
मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट कावेरी बवेजा ने इस समय अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद इन अभियुक्तों को विस्फोटों के सिलसिले में 26 नवम्बर को पेश करने को कहा है। अहमदाबाद में पिछले साल 26 जुलाई को हुए सिलसिलेवार विस्फोट में उनकी कथित भूमिका के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
पांच अलग-अलग दर्ज मामलों में अभी तक गिरफ्तार 12 अभियुकतों में से केवल मोहम्मद हकीम को अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 26 नवम्बर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभियुक्तों में मोहम्मद सैफ जयपुर सिलसिलेवार विस्फोटों के मामले में भी वांछित है। पिछले साल 13 सितम्बर को राष्ट्रीय राजधानी में हुए विस्फोटों में 26 व्यक्ति मारे गये थे जबकि 135 अन्य घायल हो गये थे।
अभियुक्त सैफ, जीशान अहमद, मोहम्मद शकील, जिया-उर-रहमान, साकिब निसार, कमुद्दीन कपाडिया, मोहम्मद सादिक शेख के खिलाफ यहां विस्फोटों के मामले में अभियोग दर्ज हैं लेकिन वे अहमदाबाद में हैं।
विस्फोट से चंद मिनट पहले विभिन्न मीडिया घरानों को ईमेल भेजने के आरोपी मंसूर असगर पीरभाई, मोबिन कादर शेख, अकबर इस्माइल चौधरी तथा आसिफ बशीर शेख को भी अहमदाबाद ले जाया गया है। विस्फोट के बाद कुल पांच मामले दर्ज किये गये। पुलिस पहले ही अभियोग पत्र दायर कर चुकी है।

ई-मेल

लिखे (0)






