यूसुफ पठान को टी20 टैग हटने की उम्मीद
प्रकाश एटीपी चैलेंजर एकल से बाहर
आज भी याद आते है विजय के वह पल लीवरपूल को खरीदने की होड़ में अंबानी और सुब्रत राय
नक्सली हिंसा छोड़ें तो किसी भी मुद्दे पर वार्ता संभव:चिदम्बरम टीम इंडिया को खली भरोसेमंद राहुल द्रविड़ की कमी बारिश हो या गर्मी, छतरी के बिना मजा नहीं आता शनि के चांद पर जीवन की सम्भावना गडकरी की औपचारिकता पूरी, जताई जीत की उम्मीद भारत हार के कगार पर, तेंदुलकर का 46वां शतक
अन्य फोटो
अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद में संवाददाताओं से कहा कि राहुल ने फिरोजाबाद में एक बूढ़े आदमी को चुनाव मैदान में उतारकर उनके लिए प्रचार किया।
प्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेख यादव ने फिरोजाबाद में उनकी पत्नी डिंपल यादव की हार से बौखलाए अखिलेश ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर जमकर निशाला साधा। इसी के साथ यूपी में सत्ता की जंग अब जवान हो गई। अब कांग्रेस और सपा की बजाय सीधी टक्कर राहुल गांधी व अखिलेश यादव के बीच दिखने लगी है।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए सपा ने गुरुवार को कहा कि युवा शक्ति की बात करने वाले राहुल गांधी ने उपचुनाव के दौरान एक बूढ़े आदमी के लिए प्रचार किया।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद में संवाददाताओं से कहा कि राहुल उत्तर प्रदेश में युवा शक्ति के दम पर अगली सरकार बनाने की बात करते हैं लेकिन फिरोजाबाद में उन्हें युवा प्रत्याशी तक नहीं मिला और उन्होंने एक बूढ़े आदमी को चुनाव मैदान में उतारकर उनके लिए प्रचार किया, जो मेरी समझ से परे है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 85 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है।
अखिलेश ने कहा कि यदि राहुल युवा शक्ति की बात करते हैं तो सपा की उम्मीदवार फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में सबसे युवा थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दलितों के घर पर रात बिताने या विदेशियों को उनके यहां ले जाने से गरीबी नहीं दूर हो सकती।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के बीच मिलीभगत है, जिसकी वजह से उपचुनाव में सपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा। भाजपा के वोट कांग्रेस को गये हैं। सपा नेता ने कहा कि पार्टी उपचुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा करेगी।

ई-मेल

लिखे (0)






