कप्तान नहीं बदलेगा, विश्व कप पर ध्यान दें: हाकी इंडिया दिल्ली में मोबाइल टावरों की सीलिंग फिलहाल नहीं अच्छे वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स फिर 16 हजार से ऊपर प. बंगाल और झारखंड में शुरू हुआ अंतरराज्यीय अभियान:चिदंबरम धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा ठीकरा
बीटी बैंगन को सरकार ने नहीं दी अनुमति दस हजार शिल्पी परिवार होंगे बीमा योजना में शामिल सऊदी अरब में भारतीय को मिला डेढ़ करोड़ मुआवजा शीतल पेय से हो सकता है अग्नाशय का कैंसर साथ रहते हुए भी पत्नियों से अनजान रहते हैं पुरुष
भाजपा को हिंदुत्व को मजबूत करना चाहिए: ठाकरे
मुंबई, एजेंसी
First Published:30-10-09 09:43 PM
Last Updated:30-10-09 09:43 PM
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शुक्रवार को भाजपा से हिंदुत्व की विचारधारा मजबूत करने के लिए कहा। पार्टी मुखपत्र सामना की संपादकीय में ठाकरे ने लिखा है, भाजपा को हिंदुत्व की विचारधारा को मजबूत करना चाहिए। शिवसेना उसका साथ देगी।
ठाकरे ने कहा कि मेरे पिता प्रबोधंकर ठाकरे ने वर्ष 1918 में हिंदुत्व की विचारधारा रखी। हेडगेवार ने वर्ष 1925 में आरएसएस की स्थापना की, लेकिन मेरे पिता का हिंदुत्व, हेडगेवार के हिंदुत्व से पहले का है। भाजपा की कीमोथैरेपी संबंधी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर 83 वर्षीय ठाकरे ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि भाजपा को कीमोथैरेपी की जरूरत है, लेकिन देश को इसकी जरूरत है।
भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन को याद करते हुए ठाकरे ने उन्हें शिवसेना-भाजपा गठबंधन का रचयिता बताया। ठाकरे ने कहा कि प्रमोद दरअसल उत्साही शिवसैनिक था।
अन्य खबरें

ई-मेल

लिखे (0)






