लखनऊ में बसपा की रैली ने जनता को किया परेशान हरित न्यायाधिकरण बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश! विजेन्द्र, दिनेश सुरंजय और परमजीत फाइनल में
नरेंद्र मोदी से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तार बशीर से आतंकी-नेटवर्क का पता लगाने में जुटा एटीएस तेल कंपनियों ने बढ़ाए विमान ईंधन के दाम बेकहम का विश्व कप में खेलना संदिग्ध
चोंग वेई ने जीता आल इंग्लैंड खिताब
इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर
जीत की राह पर लौटने उतरेंगे चैलेंजर्स
भारत ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि परमाणु जखीरे को रखने वाले प्रतिष्ठान के पास हुए आतंकवादी हमले को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों को कारगर ढंग से सुरक्षित रखेगा।
भारत ने मुंबई में तथा काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर पिछले साल हुए हमले में अभियोजन की काफी धीमी गति पर भी असंतोष जताया। विदेश सचिव निरूपमा राव ने संवाददाताओं को बताया कि जो कुछ आज कामरा (पाकिस्तान में) में घटित हुआ उस बारे में हमने रिपोर्ट देखी हैं। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तानी सरकार अपने परमाणु जखीरे को कारगर ढंग से सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाना जारी रखेगी। उनसे एक सामरिक सैन्य परिसर के पास हुए आतंकी हमले के बारे में पूछा गया।
बताया जाता है कि परिसर इस्लामाबाद के पास पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम से संबंधित है। हमले से पाकिस्तान के परमाणु जखीरे की सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न हो गई है। राव से मुंबई हमला मामले में पाकिस्तान की जांच और अभियोजन की स्थिति पर भारत के रुख के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ हुई बैठक तथा विदेश मंत्री एस एम कृष्णा की पिछले माह न्यूयार्क में अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया।

ई-मेल

लिखे (0)






