महीने के अंत तक नई पार्टी बना सकते हैं अमर उड़ीसा में आईपीएल टिकटों को लेकर उत्साह नहीं राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भिखारियों से मुक्त होगी दिल्ली नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, मैथ्यूज फिर चमके संदेह के घेरे में शलाका सम्मान, साहित्यकार हुए लामबंद खिलाड़ियों को सजा देना जरूरी था: बट आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने के आरोपी गिरफ्तार एएडी इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण स्थगित सोहराबुद्दीन मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सीबीआई दुबई में सात भारतीयों को सजा-ए-मौत का इंतजारः रिपोर्ट
अन्य फोटो
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
First Published:23-10-09 02:40 PM
Last Updated:23-10-09 04:02 PM
भारतीय वायु सेना का एक मिग-27 लड़ाकू विमान शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुडी़ के समीप एक चाय बगान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया।
भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। हाशिमारा एयरबेस से उड़ान भरने के बाद यह करीब एक बज कर दस मिनट पर, एयरबेस से लगभग 15 किमी दूर न्यू जलपाईगुडी़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट गौतम विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही सुरक्षित बाहर आ गए। अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं।
यह इस साल की नौवीं दुर्घटना थी। इन नौ हादसों में एक भारतीय वायुसेना के विमान की दुर्घटना भी शामिल है।
अन्य खबरें

ई-मेल

लिखे (0)






