सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
अन्य फोटो
इन समझोतों पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अर्जेंटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडो डी किरचनेर के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के बाद हस्ताक्षर किए गए।
भारत और अर्जेंटीना ने बुधवार को असैन्य परमाणु सहयोग तथा नौ अन्य करारों पर रणनीतिक भागीदारी स्थापित करने के मकसद से हस्ताक्षर किए।
इन समझोतों पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अर्जेंटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडो डी किरचनेर के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के बाद हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) विवेक काटजू और अर्जेंटीना के विदेश मंत्री जार्ज तलाना ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए सहयोग करने के करार पर हस्ताक्षर किया।
पिछले साल सितंबर में 45 सदस्यीय परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह द्वारा भारत के साथ परमाणु कारोबार करने पर लगी 34 साल पुरानी रोक को हटाए जाने के बाद अर्जेंटीना भारत के साथ असैन्य परमाणु करार करने वाला सातवां देश बन गया है।
भारत अमेरिका, फ्रांस, रूस, कजाकिस्तान, नामीबिया और मंगोलिया के साथ इस तरह के हस्ताक्षर कर चुका है। दोनों देशों के प्रमुख नेताओं के बीच बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत और अर्जेंटीना दोनों देशों के बीच सामंजस्य तथा उनके परमाणु वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अनुभव का इस्तेमाल करेंगे।
इसमें कहा गया है कि परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में उनकी क्षमता और अनुभव को देखते हुए भारत और अर्जेंटीना ने इस क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकी और वाणिज्यिक सहयोग को आपसी सहयोग के लिए प्रोत्साहन और सहयोग देने पर सहमति जताई है।

ई-मेल

लिखे (0)






